PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : कोरोना मामलों में आई गिरावट के बाद अब सरकार ने उड़ानों की कैपेसिटी कैप्स हटाने का फैसला लिया है / आगामी 18 अक्टूबर से विमान अपनी 100 फीसद यात्री क्षमता के साथ उड़ान भर सकेंगे, हालांकि उड़ान के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करना होगा /
. .आपको बता दें फेस्टिवल सीजन में यात्रियों की बढ़ती हुई संख्या को देखते हुए नागरिक उड्ड्यन मंत्रालय ने यह फैसला लिया है / इससे विमान कंपनियों को फायदा होगा, इसके साथ यात्रियों को भी सस्ती टिकट मिलेगी / एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी प्रिंस ने बताया कि यह बेहतरीन फैसला है, इससे यात्रियों को फेस्टिवल सीजन में दिक्कत नहीं होगी /
..
फेस्टीवल सीजन औऱ कोरोना संक्रमण के मामले कम आने से एक बार फिर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर यात्रियों की आवाजाही बढ़ने लगी है / चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के जनसंपर्क अधिकारी प्रिंस ने बताया कि कि दो तीन महीने पहले तक जहां चंडीगढ़ एयरपोर्ट से रोजाना यात्रियों की आवाजाही 1200 से 1500 के बीच थी, वहीं अब यात्रियों की संख्या 6000 के पार जाने लगी है /
. .आपको यह भी बता दें लॉकडाउन से पहले एयरपोर्ट से रोजाना 15 से 20 हजार लोगों की आवाजाही थी / मौजूदा समय में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से 41 फ्लाइट्स का संचालन हो रहा है / अहमदाबाद, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, श्रीनगर, अहमदाबाद, गोवा, बेंगलुरु, हैदराबाद, कुल्लू, पुणे, धर्मशाला, लेह, लखनऊ, कोलकाता, हिसार, देहरादून, धर्मशाला और शिमला जैसे शहरों के लिए एयरपोर्ट से सीधी फ्लाइट है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































