PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर स्थित बाथ कैसल रिजार्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जालंधर के उद्यमियों के साथ बैठक कर रहे हैं तो बाहर किसानों का जमावड़ा लगा है / बाहर डटे किसानों ने केजरीवाल के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है / हाईवे पर इकट्ठे होकर केजरीवाल का बहिष्कार करने की मांग कर रहे हैं /
. .केजरीवाल की बैठक से पहले उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब सिक्योरिटी में तैनात एक मुलाजिम ने किसानों को अपशब्द बोल दिए / इस बात से गुस्साए किसानों ने वहां लगे केजरीवाल के सारे बोर्ड फाड़ डाले / मौके पर स्थिति गंभीर होती देख पुलिस वज्र वाहन बुला लिया है / किसानों ने वहां से गुजर रही पंजाब रोडवेज की बसों को भी रोकने की कोशिश की जा रही है / फिलहाल, बैठक स्थल के आसपास तनाव की स्थिति बनी हुई है /
..
आपको यह भी बता दें कि आज आप प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ बैठक के लिए 500 उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है / अरविंद केजरीवाल के पहुंचने से पहले ही वहां पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है / बता दें कि पुलिस मुलाजिमों ने मीडिया को भी अंदर जाने से रोक दिया गया है / आपको बता दें कि अरविंद केजरीवाल बीते दिन शाम को अमृतसर से जालंधर में स्थित सिद्ध शक्ति पीठ श्री देवी तालाब मंदिर में पहुंचे
. .और सीधे मंदिर की परिक्रमा करते हुए मां जगदम्बा के दर्शन किए / उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर माता के दर्शन किए और इसके बाद मंदिर प्रांगण में चल रहे भगवती जागरण में भी शिरकत की, इसके बाद उन्होंने मीडिया व मंदिर में मौजूद लोगों से कहा कि आज वह जालंधर में माता रानी के दर्शन करने आए हैं / रात को उन्होंने शहर के ही एक प्रसिद्ध होटल में ही विश्रम किया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































