PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब के माेगा में गिरा मिग-21 विमान Airforce, धमाके के साथ ही लगी आग, पायलट की हुई मौत,

airforce plane falls in moga of punjab and explosion with fire Punjab

airforce plane falls in moga of punjab and explosion with fire Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ मोगा : पंजाब के मोगा शहर के पास भारतीय वायुसेना का एक मिग-21 विमान गिर गया / हादसे में पायलट की मौत हो गई / बताया जा रहा है कि यह हादसा शहर से करीब 28 किलोमीटर दूर बाघापुराना से मुदकी रोड स्थित गांव लंगेयाना नवां व पुराने के बीच खाली पड़े प्लाट में वीरवार मध्य रात्रि सेना का जहाज तेज धमाके के साथ गिर पड़ा / जहाज के गिरते ही चारों तरफ आग ही आग फैल गई / वायुसेना के अधिकारियों के अनुसार, विमान से नियमित प्रशिक्षण उडा़न पर था /

.

.

विमान के पायलट ने पैराशूट से कूदकर अपनी जान बचाने की कोशिश की, लेकिन छलांग लगाते समय विमान के किसी भारी उपकरण के टकराने से पायलट की मौत हो गई / सेना की एंबुलेंस खेत में मिले पायलट के शव को ले गई / सेना ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर रखी है /

.

विमान फाइटर जेट मिग-21 विमान था और इसे पायलट अभिनव चौधरी उड़ा रहे थे / वह इसे पंजाब के हलवारा से सूरतगढ़ वापस लेकर जा रहे थे / विमान में धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो हर तरफ आग ही आग दिखाई दे रही थी / विमान के पिछले हिस्से से पता चला कि यह वायुसेना का विमान है / सूचना मिलने पर बाघापुराना के डीएसपी जसविंदर सिंह, एचएचओ हरमनजीत सिंह मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन आग की लपटों के बीच कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था /

.

airforce plane falls in moga of punjab and explosion with fire Punjab
पंजाब के माेगा में गिरा मिग-21 विमान Airforce, धमाके के साथ ही लगी आग, पायलट की हुई मौत,

.

वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज धमाके के साथ रात करीब 11.50 बजे उसकी आंख खुली, वह घर से बाहर आया दो दूर से आग की लपटें उठती दिखीं, मौके पर ग्रामीण पहुंचे तो जहाज के पार्ट्स गांव के खाली प्लाट में दूर-दूर तक बिखरे पड़े थे / विमान का आगे का हिस्सा पूरी तरह जल चुका था, पिछले हिस्से से पता चल रहा था विमान वायुसेना का है /

.

.

करीब एक बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मोगा, फरीदकोट, कोटकपूरा से पहुंचना शुरू हो गई हैं / विमान के गिरने से करीब पांच से छह फीट गहरा गड्ढा मौके पर बन गया / वहीं मोगा के एसएसपी हरमनवीर सिंह गिल अभी अभी मौके पर पहुंच गए / एसएसपी के अनुसार हादसा ग्रस्त हुआ विमान मिग-21 है / फ़िलहाल मामले की जाँच सेना और स्थानीय पुलिस के अधिकारी कर रहे हैं /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

airforce plane falls in moga of punjab and explosion with fire Punjab