Akali BJP leaders upset with former District Magistrate in Jalandhar handed over demand letter to newly appointed Collector Jalandhar
कैप्टन सरकार द्वारा की गई जनता से वादाखिलाफी पर भी निकाली भड़ास,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आज अकाली-भाजपा के नेताओं ने पूर्व जिलाधीश जालंधर वरिंदर कुमार शर्मा से खफा चल रहे नेताओं ने नवनियुक्त जिलाधीश घनश्याम थोरी को ज्ञापन सौंपा, इससे पहले सभी नेताओं ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में मौजूदा कैप्टन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया /
..
इस दौरान अकाली-भाजपा के नेताओं ने नवनियुक्त डीसी घनश्याम थोरी ने मौजूदा सरकार के आरोप लगते हुए कहा कि जिलाधीश सत्तापक्ष के अलावा विपक्ष के नेताओं से नहीं मिलते और न ही उनके काम करते हैं, जिससे अकाली-भाजपा नेताओं में नाराजगी थी /
उन्होंने इस दौरान यह भी साफ़ किया कि पूर्व विधायकों और नेताओं ने पूर्व डीसी वरिंदर कुमार शर्मा से नाराजगी के चलते जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में आज प्रदर्शन किया है / इन नेताओं ने जिलाधीश घनश्याम थोरी को ज्ञापन भी सौंपा, जिसमें पंजाब की मौजूदा कांग्रेस की सरकार द्वारा चुनाव दौरान किए गए वादों को पूरा करने की भी मांग की गई, ताकि जनता के अधूरे कामों को समय रहते पूरा किया जा सके /
.आज अकाली-भाजपा द्वारा किए गए सयुंक्त धरना-प्रदर्शन में अकाली दल के विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला, विधायक पवन कुमार टीनू के साथ अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, भाजपा नेता और पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, पूर्व विधायक केडी भंडारी, सेठ सतपाल मल, चंदन ग्रेवाल, भाजपा के जिला प्रधान सुशील शर्मा समेत कई दिग्गज नेता इस दौरान मौजूद थे /
..
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Akali BJP leaders upset with former District Magistrate in Jalandhar handed over demand letter to newly appointed Collector Jalandhar




































