PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

पंजाब पुलिस का एक और बड़ा कारनामा, ऐसे खुला राज, सीनियर अधिकारीयों को भी होना पड़ा शर्मिंदा,

punjab-ludhiana-rajasthan-jodhpur-police-fir-against-cia-2-10-police-personnel-rajasthan-police-kidnaping-case

.

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब के जिला लुधियाना में कार्यरत पंजाब पुलिस के 10 कर्मचारियों पर राजस्थान जोधपुर की पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिसकर्मियों पर अपहरण, जबरन वसूली, जालसाजी, आपराधिक साजिश और झूठे सबूत प्रस्तुत करने के गंभीर आरोप हैं। राजस्थन पुलिस का कहना है कि लुधियाना सिटी पुलिस ने जोधपुर निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया था।

.

.

उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद होने का दावा कर उसे ड्रग तस्करी के झूठे मामले में फंसा दिया। राजस्थान के जोधपुर में इंद्रजीत सिंह, एएसआई सुभेघ सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों मनिंदर सिंह, गुरपिंदर सिंह, सुखदीप सिंह, बसंत लाल, धनवंत सिंह, हरप्रीत कौर, सतनाम सिंह, राज कुमार और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

.

punjab-ludhiana-rajasthan-jodhpur-police-fir-against-cia-2-10-police-personnel-rajasthan-police-kidnaping-case

.

शिकायतकर्ता जोधपुर के झंवर निवासी भीखा राम ने बताया कि 6 मार्च को उसका बेटा मनवीर कोचिंग के लिए जयपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन बाद में उसका मोबाइल बंद हो गया। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि लुधियाना पुलिस ने उसे ड्रग तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 2 किलो अफीम बरामद की है। लुधियाना पुलिस ने उसे डाबा रोड से गिरफ्तार करने का दावा किया है।

.

.

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि लुधियाना के पुलिसकर्मियों ने उसके बेटे को झंवर इलाके से अगवा कर लिया और 15 लाख रुपए की फिरौती मांगी। उन्होंने उसे मामले में फंसाने के लिए झूठे सबूत भी पेश किए। परिवार ने विभिन्न टोल प्लाजा की सीसीटीवी फुटेज हासिल की। इनमें मनवीर पुलिसकर्मियों के साथ कार में राजस्थान से पंजाब जाते हुए दिखाई दे रहा है। एडीसीपी-2 देव सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फ़िलहाल इस घटनाक्रम के बाद पुरे पंजाब पुलिस डिपार्टमेंट के साथ-साथ सीनियर अधिकारीयों की भी काफी किरकिरी हो रही है।

.

.

.