PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

इनोसैंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर ऑनलाइन गतिविधियों में लिया भाग,

all-five-schools-of-innocent-hearts-participated-in-online-activities-on-world-environment-day

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे दिशा -एक इनीशिएटिव के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल (जीएमटी, लोहारां, सी.जे.आर. नूरपुर रोड और केपीटी रोड) के विद्यार्थियों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित ऑनलाइन गतिविधियों में बहुत उत्साह से भाग लिया।

.

.

.

विद्यार्थियों के विभिन्न आयु समूहों के अनुसार विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने अपने घर पर उपलब्ध वस्तुओं का उचित प्रयोग करके अपने पंख वाले दोस्तों अर्थात पक्षियों के लिए भोजन फीडर बनाए। कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने अपने घर में 24 घंटे ऑक्सीजन देने वाला एवं औषधीय पौधा लगाया और पौधे की देखभाल करने और उसके विकास को करीब से देखने का वादा किया।

.

.

कक्षा V के विद्यार्थियों ने पर्यावरण को बचाने की सोच के साथ बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट गतिविधि के दौरान व्यर्थ पड़ी वस्तुओं का सर्वोत्तम उपयोग करके पेपर बैग बनाया। सभी छात्रों ने अपनी अपनी कक्षा अध्यापिकाओं के साथ सांझा की।

.

.

डॉ. अनुप बौरी; इनोसैंट हार्ट्स के चेयरमैन ने कहा कि ट्रस्ट समाज के उत्थान के लिए सदैव तत्पर है। सहयोगात्मक प्रयासों से हम पर्यावरण को स्वच्छ बना सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण कोई एक दिन का मामला नहीं है। हमें प्रत्येक दिन पर्यावरण को बचाने के लिए समर्पित करना चाहिए।

.

.