Alumni Meet at DAV University Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : डीएवी यूनिवर्सिटी द्वारा 19 मई से 24 मई 2021 तक एलुमनी मीट का आयोजन किया जा रहा है जिसमें यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाने की कोशिश की जाएगी / डीएवी विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों द्वारा इस एलुमनी मीट को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा जो आनलाइन होगी / एलुमनी मीट के लिए पूर्व छात्रों ने पंजीकरण कर जबरदस्त प्रतिक्रिया दिखाई है /
. .डीएवी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर आफिसिएटिंग डॉ जसबीर ऋषि ने एलुमनी मीट संबंधी जानकारी देते कहा कि उन्हें अपने पूर्व छात्रों पर बहुत गर्व है जो आज विभिन्न राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय संगठनों में प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं / उन्होंने कहा कि एलुमनी मीट का मकसद उन छात्रों को एक मंच पर लाना है जो अपने सहपाठियों से दूरी महसूस कर रहे हैं। / इस दौरान वह आपस में बातचीत करेंगे और अपने अनुभव बताएंगे /
..
उन्होंने कहा कि एलुमनी मीट के लिए 2500 से ज्यादा छात्रों ने अपना रजिस्टरेशन करवाया है जो अलग अलग दिनों में इस मीट में भाग लेंगे / एलुमनी मीट में कई इंटरेक्टिव सेशन होंगे यहां उन छात्रों के बारे में जानकारी दी जाएगी जिन्होंने अपने संबंधित क्षेत्रों में एक खास जगह बनाई है / इस मौके पूर्व छात्र यूनिवर्सिटी से संबंधित अपने विचारों को व्यक्त करेंगे /
.डीएवी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार आफिसिएटिंग डॉ. के.एन. कौल ने कहा कि वह बेहद खुश हैं क्योंकि पूर्व छात्र मिलन एक साझा मंच के रूप में कार्य करेगा यहां हमारे पूर्व छात्र सफलता और विकास की अपनी कहानियों व अनुभवों को साझा करेंगे /
.यूनिवर्सिटी के डीन अकादमिक आफिसिएटिंग डॉ. आर.के. सेठ ने इस सबंधी कहा कि हमारे पूर्व छात्रों की सफलता की कहानियां हमारे छात्रों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ अपने सपनों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी / इस एलुमनी मीट को सफल बनाने में यूनिवर्सिटी द्वारा प्रत्येक पहलू पर विचार किया जा रहा है ताकि पूर्व छात्रों के लिए यह एलुमनी मीट यादगार बन सके /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Alumni Meet at DAV University Jalandhar































