PTB Big न्यूज़ फ़िरोज़पुर : हनी ट्रैप में फंसे भारतीय सेना के जवान करुनाल कुमार बरिया को ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरमसिमरन जीत काैर की अदालत में पेश किया गया / आरोपी को 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है / मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर कैंट के आईटी डेस्क पर तैनात आरोपी करुनाल बीते 2 सालों से ISI में तैनात पाकिस्तानी इंटेलिजेंस अफसर सिदरा खान के लिए काम कर रहा है /
. . .सिदरा के दिए खास टास्क को पूरा करने के लिए ही करुनाल छुट्टियों के बीच में गुजरात स्थित अपने घर से वापस फिरोजपुर कैंट लौटकर आया था / करुनाल ने 8 साल पहले इंडियन आर्मी ज्वाइन की थी / पांच वर्षों तक जेएंडके में श्रीनगर के गुलमर्ग में भी IT डेस्ट पर तैनात रहा चुका है / जल्दी अमीर बनने के चक्कर में करुनाल ने देश के साथ गद्दारी करनी शुरू कर दी /
.
.दो सालों के अंदर आरोपी जवान के बैंक खाते में एक बार 10 हजार रुपए ट्रांजक्शन से आए, बाकी के 15 लाख रुपए उसे हवाला के जरिए ही मिले / जानकारी के अनुसार आरोपी जवान के कई रिश्तेदारों को भी हवाला के जरिए पैसा मिलने की खबर है / पंजाब की खुफिया एजेंसी काउंटर इंटेलिजेंस के विंग स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सैल जवान के रिश्तेदारों के खाते भी खंगालेगी /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































