PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब से बड़ी ख़बर, हवालात में युवक ने किया सुसाइड, सब्जी से लिखा हवालात की दिवार पर सुसाइड नोट, परिजनों ने लगाए गंभीर इल्जाम,

amritsar two days ago the wife had committed suicide at night the young man wrapped the sheet-around his neck to cover his life a suicide note written from a vegetable for dinner Punjab

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के जिला अमृतसर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां के अधीन पड़ते थाना D डिवीजन की हवालात में बंद एक युवक ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया / इस युवक को पत्नी द्वारा आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के मामले में हिरासत में लिया गया था / मृतक कटड़ा भाई सिंह निवासी दिलप्रीत सिंह (32) ने रात खाने के लिए दी सब्जी से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा और रात के समय ओड़ने को दी गई चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली /

.

.

वहीं इस मामले का पता चलते ही मृतक के परिजन भी थाने में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिए / मृतक के भाई रणदीप सिंह ने इस दौरान बताया कि दो दिन पहले दिलप्रीत की पत्नी परमजीत कौर ने घर के बाथरूम में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली थी / परमजीत का कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ / मजीठा रोड नेहरू कालोनी में रहने वाले ससुराल परिवार ने आरोप दिलप्रीत पर लगाया /

.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिलप्रीत को सोमवार को कस्टडी में लिया/ इसके बाद रात में सोने के लिए दी चादर और प्लास्टिक की बाल्टी के सहारे दिलप्रीत ने हवालात के दरवाजे के साथ लटक कर जान दे दी / पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की मजिस्ट्रीयल जांच शुरु कर दी है/ मौके पर पहुंची न्यायाधीश ने मृतक के परिवार के बयान दर्ज किए/ शव को सिविल अस्पताल भेज दिया गया है, जहां मेडिकल बोर्ड पोस्टमार्टम करेगा /

.

दिलप्रीत ने पहले ही सुसाइड करने का मन बना लिया था/ रात में उसे खाने के लिए दी सब्जी से दिलप्रीत ने दीवार पर सुसाइड नोट लिख अपने ससुराल वालों के कुछ सवाल पूछे, उसने ससुराल पक्ष पर सुसाइड के लिए आरोप लगाया साथ ही ससुराल पक्ष से एक नाम लिख पूछा कि उसकी पत्नी से युवक के क्या संबंध थे /

.

भाई रणदीप सिंह ने बताया कि दिलप्रीत और परमजीत की शादी जनवरी 2019 में हुई थी/ दिलप्रीत ने उसे विदेश भेजने के लिए PTE, IELTS और बीएड की पढ़ाई करवाई / परमजीत के बारे में उसे ऐसी जानकारी मिली जिससे दोनों के बीच दूरियां आ गईं / परमजीत के परिवार को भी इसकी जानकरी थी / उन्होंने परमजीत को समझाने की जगह दिलप्रीत को धमकाना शुरु कर दिया / परमजीत के सुसाइड के बाद उसके भाई, पिता और रिश्तेदारों ने दिलप्रीत से मारपीट और घर पर भी तोड़फोड़ की /

.

दिलप्रीत और परमजीत ने सुसाइड कर जान दे दी लेकिन अपने पीछे दो साल के रमतबीर को छोड़ गए / उसे न तो दो दिन पहले मां के सुसाइड की कुछ समझ है और न ही पिता के जान देने की / वह अपने माता-पिता को बुला रहा है / रणदीप ने बताया कि रहमतबीर को व्हीट एलर्जी है, दोनों ने यह कदम उठाते हुए बेटे के भविष्य का भी नहीं सोचा / फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की मजिस्ट्रीयल जांच शुरु कर दी गई /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें