PTB Big News देहरादून : उत्तराखंड से मानसून की विदाई के बाद देहरादून सहित प्रदेश भर में रविवार सुबह से तेज बारिश हो रही है / मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते राज्य में भारी से बहुत भारी को बारिश को लेकर अगले तीन दिन तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है / इस चेतावनी के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन विभाग, पुलिस प्रशासन और सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं /
. . .मंगलवार सुबह नैनीताल जिले के धारी ब्लाक के चौखुटा गांव में बारिश के दौरान मजदूरों की झोपड़ी पर रिटेनिंग दीवार गिर गई / हादसे में पांच मजदूरों की मौत हो गई / जबकि एक को मलबे से जिंदा निकाल लिया गया है / राहत और बचाव कार्य जारी है / उधर, खैरना में झोपड़ी में पत्थर गिरने से दो लोगों की मौत की खबर है / उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण,आपदा प्रबंधन विभाग ने इस चेतावनी को दृष्टिगत रखते हुए सभी स्थानीय निवासियों और यात्रियों से सतर्कता बरतने, नदी नालों से दूरी बनाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है /
.
.उत्तराखंड की यात्रा पर आ रहे यात्रियों और यात्रा कर रहे यात्रियों से भी अनुरोध है कि बे मौसम की चेतावनी को देखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं / विशेष तौर पर इस अवधि में यात्रा करने से बचने का आग्रह किया गया है / एसडीआरफ कमांडेंट नवनीत सिंह के आदेशानुसार राज्य के विभिन्न जनपदों में व्यवस्थापित एसडीआरएफ की सभी टीमें अलर्ट पर हैं / सभी टीमों को निर्देशित किया गया है कि वे किसी भी आपात परिस्थिति के लिए पूर्णतः अलर्ट रहें और रेस्क्यू उपकरणों को भी कार्यशील दशा में रखें /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































