arms smugggling in ludhiana khanna police arrested one boy with 11 pistols and 25 magazines Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ खन्ना : पंजाब के लुधियाना जिले के अधीन पड़ते खन्ना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां की पुलिस को आज उस समय बड़ी सफलता मिली जब अवैध हथियारों की तस्करी का मामला सामने आया / पुलिस ने एक युवक को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है, जो उनकी सप्लाई करने जा रहा था / पुलिस द्वारा युवक से की गई पूछताश में यह पता चला है कि इस सारे नेटवर्क को कपूरथला जेल में बंद गैंगस्टर चला रहा है,
. .यही नहीं ग्राहकों के साथ फोन के जरिए डील पक्की करता है और आरोपी युवक सप्लाई करने जाते हैं / पुलिस ने आरोपी युवक और जेल में बंद गैंगस्टर दोनों के खिलाफ हथियारों की तस्करी का केस दर्ज कर लिया है / आरोपी युवक की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ हैपल उर्फ हैप्पी निवासी वार्ड 9, आदर्श नगर, खन्ना के रूप में हुई है / हरप्रीत से पुलिस ने 11 पिस्तौल, 25 मैगजीन और 3 कारतूस बरामद किए हैं /
..
आरोपी गैंगस्टर का नाम आदित्या कपूर उर्फ मक्खन निवासी कटड़ा सफेद, अमृतसर है / आदित्या इन दिनों कपूरथला जेल में बंद है / वहीं एसएसपी खन्ना गुरशरण दीप सिंह ग्रेवाल ने आज यानि शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस करके इस सारे मामले का खुलासा किया / CIA स्टॉफ की टीम ने इंचार्ज विनोद कुमार की अगुआई में कार्रवाई की / इस दौरान जब CIA स्टॉफ की टीम समराला रोड पर मौजूद थी तो उनको सूचना मिली कि हरप्रीत रामगढ़िया भवन के पास नेशनल हाइवे पर खड़ा है /
. .वह ग्राहक को हथियारों की सप्लाई करने जा रहा है, जिसकी डील कपूरथला जेल में बन्द आदित्या कपूर फोन पर करता है / हथियार दूसरे राज्यों से आते हैं / टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर हरप्रीत को काबू कर लिया / उसके पास एक बैग था, जिसमें से 11 पिस्तौल, 25 मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए / पूछताछ में पता चला कि हरप्रीत के जेलों में बंद गैंगस्टरों से संबंध हैं / वह आदित्य के कहने पर हथियार लाकर सप्लाई करता था /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
arms smugggling in ludhiana khanna police arrested one boy with 11 pistols and 25 magazines Punjab































