PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब के विधानसभा चुनावों से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया बड़ा ऐलान, हर परिवार को मिलेगी 300 यूनिट बिजली मुफ्त,

arvind kejriwal promises 300 units of free electricity if aap wins punjab elections

arvind kejriwal promises 300 units of free electricity if aap wins punjab elections

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी यानी AAP पूरा जोर लगा रही है / ‘आप’ संयोजक और दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा कि यदि AAP पंजाब विधानसभा चुनाव में जीती तो हर परिवार के लिए 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी / इसके साथ ही उन्‍होंने 24 घंटे बिजली और पुराने बिजली बिलों की माफी का भी वादा किया /

.

.

.

आपको यह भी बता दें कि पंजाब में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में राज्‍य में राजनीतिक सरगर्मियां धीरे धीरे तेज होती जा रही हैं / राज्‍य में सत्‍तारूढ़ कांग्रेस के सामने आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल चुनौती पेश कर रहे हैं / अकाली दल का बीजेपी के साथ गठबंधन टूट चुका है और इस बार वह बहुजन समाज पार्टी के साथ गठजोड़ कर चुनाव मैदान में उतरेगी / आम आदमी पार्टी को भी पंजाब में ताकत माना जा रहा है /

.

.

आप’ संयोजक केजरीवाल का पूरा ध्‍यान इस समय पार्टी की पंजाब में ताकत और बढ़ाने पर टिका है / पंजाब दौरे से पहले अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में पंजाबी में ट्वीट कर कहा कि पंजाब बदलाव चाहता है / केवल आम आदमी पार्टी ही उम्मीद है / मंगलवार सुबह पंजाब के लिए रवाना होने के पहले केजरीवाल ने ट्वीट करके अपने दौरे के सियासी संकेत दे दिए थे / उन्होंने ट्वीट में लिखा था कि पंजाब एक नई सुबह के लिए तैयार हो रहा है और मैं पंजाब पहुंचने के लिए, मिलते हैं बस कुछ घंटे बाद,

.

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

arvind kejriwal promises 300 units of free electricity if aap wins punjab elections