case filed against the md of twitter india for the map showing jammu and kashmir and ladakh as separate from the country Delhi
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ दिल्ली : जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाने को लेकर उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में बजरंग दल के एक नेता की शिकायत पर ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी पर मामला दर्ज कर लिया गया है / मीडिया खबरों के अनुसार ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी पर आईपीसी की धारा 505 (2) और आईटी (संशोधन) अधिनियम 2008 की धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया गया है /
. . .नए सोशल मीडिया नियमों को लेकर डिजिटल क्षेत्र की दिग्गज अमेरिकी कंपनी का भारत सरकार के साथ टकराव चल रहा है / भारत सरकार ने देश के नए आईटी नियमों की जानबूझ कर अनदेखी और कई बार कहे जाने के बावजूद नियमों के अनुपालन में नाकामी को लेकर उसकी आलोचना की है / ट्विटर की इस हरकत के बाद सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार किया था और कार्रवाई के लिए तथ्य जुटाने का आदेश दिया था, हालांकि भारी दबाव के बीच ट्विटर को गलत नक्शा हटाना पड़ा /
.
.ट्विटर वेबसाइट पर करियर सेक्शन में ‘ट्वीप लाइफ’ हैडिंग के तहत यह स्पष्ट गड़बड़ी नजर आई थी / इसे लेकर देशवासियों ने कड़ा विरोध जताया और माइक्रोब्लॉगिंग मंच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की / यह पहला मौका नहीं है जब ट्विटर ने भारत के नक्शे को गलत तरीके से पेश किया है / इससे पहले उसने लेह को चीन का हिस्सा दर्शाया था /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
case filed against the md of twitter india for the map showing jammu and kashmir and ladakh as separate from the country Delhi


































