PTB Sad News मुंबई : अभिनय जगत और राजनीति में हाथ आजमाने वाले मशहूर अभिनेता अरविंद त्रिवेदी के निधन पर टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है / रामायण में रावण का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए अरविंद त्रिवेदी के को-स्टार्स से लेकर फिल्म और टीवी जगत की हस्तियों ने अभिनेता को श्रद्धांजलि दी है, जिनमें अभिनेता अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी जैसे कलाकार शामिल हैं / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अरविंद त्रिवेदी के निधन पर दुख जताया है /
. . .अरविंद त्रिवेदी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा- हमने श्री अरविंद त्रिवेदी को खो दिया है, जो न केवल एक असाधारण अभिनेता थे, बल्कि जनसेवा के प्रति जुनूनी भी थे / भारत की पीढ़ियों के लिए, उन्हें रामायण टीवी सीरियल में उनके काम के लिए याद किया जाएगा… अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ पीएम मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नट्टू काका उर्फ घनश्याम नायक को भी श्रद्धांजलि दी, जिनका कैंसर से सोमवार को निधन हो गया था /
.
.रामायण में राम की भूमिका निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अरुण गोविल ने अपने प्रिय को-स्टार अरविंद त्रिवेदी को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- आध्यात्मिक रूप से रामावतार का कारण और सांसारिक रूप से एक बहुत ही नेक, धार्मिक, सरल स्वभावी इंसान और मेरे अतिप्रिय मित्र अरविंद त्रिवेदी जी को आज मानव समाज ने खो दिया / नि:संदेह वे सीधे परमधाम जाएंगे और भगवान श्रीराम का सानिध्य पाएंगे /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































