PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

अश्वनी शर्मा प्रकाश सिंह बादल के देहांत पर जताया दुःख, कहा कि उनके निधन से देश की सियासत की एक सदी का हो गया अंत:

Ashwani Sharma expressed grief over the death of Chief Minister Parkash Singh Badal said that a century of country's politics has ended with his death Ashwani Sharma

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने बादल के निधन पर जताया शोक, 26 अप्रैल के सभी कार्यक्रम किए स्थगित,

PTB Sad न्यूज़ चंडीगढ़ : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में अश्वनी शर्मा तथा उपस्थित सभी नेताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ. मोहिंदर सिंह, राष्ट्रीय सचिव डॉ. नरेंदर सिंह रैना, विनोद चावड़ा,

श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, जीवन गुप्ता , राजेश बाघा , मोना जैसवाल, बिक्रमजीत सिंह चीमा, डॉ. सुभाष शर्मा, केवल सिंह ढिल्लों आदि उपस्थित थे। अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री बादल के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के साथ संवेदनाएं व्यक्त की तथा इस दुःख को सहने की भगवान के श्रीचरणों में अरदास की। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पांच बार मुख्यमंत्री का पदभार संभालने के वाले मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से देश की सियासत की एक सदी का अंत: हो गया है।

उनके निधन से पंजाब सहित देश की सियासत को कभी ना पूरा होने वाले नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे बहुत कुछ सीखा और समझा है। आज भी उनकी बताई हुई बातें मुझे अच्छी तरह याद हैं। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा 26 अप्रैल को होने वाले सभी चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल जी पंजाब की राजनीति के एक ऐसे स्तंभ थे, जिन्होंने पंजाब की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में उन्होंने पंजाब तथा उसकी जनता के लिए कई एतिहासिक फैसले लिए। उन्होंने जनता के दिलों में ऐसी छाप छोड़ी है कि जनता उन्हें कभी भुला नहीं सकती। शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन से हर तरफ शोक की लहर है और वह वाहेगुरु जी के चरणों में दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान देने की अरदास करते हैं।

Latest News

Latest News