PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर हमला, CCTV और सिक्योरिटी बैरियर तोड़े,

attack on delhi cm arvind kejriwal house break the cctv and security barriers

PTB Big News नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंर केजरीवाल के घर पर शरारती तत्वों ने हमला कर दिया. ये दावा दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने किया है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर इस मामले की जानकारी दी है. मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर लिखा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के घर पर असामाजिक तत्वों ने हमला कर CCTV कैमरे और सिक्योरिटी बैरियर तोड़ दिए हैं. गेट पर लगे बूम बेरियर भी तोड़ दिए हैं.

इस मामले पर राज्यसभा सांसद राघव चढ्ढा ने भी ट्वीट करते हुए कहा है कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आवास पर भाजपा के गुंडों द्वारा करा गया हमला बेहद निंदनीय है. पुलिस की मौजूदगी में इन गुंडों ने बैरिकेड तोड़े, सीसीटीवी कैमरा तोड़े. पंजाब की हार की बौखलाहट में भाजपा वाले इतनी घटिया राजनीति पर उतर गए.

दिल्ली नॉर्थ डीसीपी ने बताया कि बीजेपी युवा मोर्चा का विरोध प्रदर्शन चल रहा था, जिसमें प्रदर्शनकारियों ने बवाल मचाया, सीसीटीवी पर भी हमला किया, सीएम आवास के बाहर रंग भी फेंका गया. हमने 50 लोगों को हिरासत में लिया है. भीड़ को तितर बितर करने किया गया है. अभी पूरी तरह से शांति है.