cash and jewelry theft from ex judge manju rana house in Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देर रात पूर्व जज और मंजू राणा के घर चोरों ने धावा बोला दिया / इस दौरान चोर घर से हजारों की नकदी और गहने चुरा कर रफू चक्कर हो गए / इस दौरान पूर्व जज मंजू राणा के बेटे एडवोकेट विक्रांत राणा ने बताया कि देर रात जब घर में सो रहे थे / वह जब सुबह उठे तो वह यह देखकर हैरान रह गए कि घर की सारी अलमारियां टूटी हुई हैं /
. . .इस घटना के बाद उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सुचना दी / उन्होंने इस दौरान पुलिस को बताया कि चोर ने घर से करीब दस हजार रुपये कैश और गहने चुरा लिए हैं / इस दौरान जब पुलिस ने घर के बाहर लगे CCTV कैमरों कि फुटेज को चेक किए तो पता चला कि सुबह चार बजे चोर दीवार फांदकर अंदर आए और घर में पड़ा कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए /
.
.इस घटना के संबंध में स्थानीय थाना नंबर 5 कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आगे की करवाई की जा रही है / वहीं एडवोकेट विक्रांत राणा ने बताया कि रविवार शाम को भी उनके पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनके घर पर भी चोरी हो गई है / चोर घर से कीमती सामान ले गए थे / एडवोकेट विक्रांत राणा ने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की है कि इलाके की सुरक्षा को निश्चित करने के लिए मध्य रात्रि के समय गश्त बड़े जाये ताकि लोग बिना डर के रह सकें /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
cash and jewelry theft from ex judge manju rana house in Jalandhar




































