.
begusarai miscreants did gang rape with married lady at begusarai in bihar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ बेगूसराय : देश के अलग-अलग हिस्सों में जहां लगातार हो रही रेप (Rape) एवं छेड़खानी की घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं वहीं बिहार (Bihar) में भी रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं / ताजा मामला बेगूसराय (Begusarai) का है जहां मनचलों ने पांच बच्चों की मां के साथ गैंगरेप (Gang Rape) की घटना को अंजाम दिया /
..
हद तो तब हो गई जब थाना पहुंची महिला को भी पुलिस से मदद नहीं मिली जिसके बाद वो अपनी शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंची / गैंगरेप की ये घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहो गांव की है / इस मामले में पुलिस छानबीन के बाद ही कुछ बताने की बात कर रही है /
.न्याय की फरियाद लेकर जब दुष्कर्म पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची तो बरामदे पर पहुंचते ही बेहोश हो गई / किसी तरह मौके पर मौजूद लोगों ने महिला को होश में लाया / पीड़िता ने आरोप लगाया है कि बीती रात जब वो खगड़िया से वापस आ रही थी इसी दौरान वो उमेश नगर स्टेशन पर उतरी / स्टेशन से उतरकर जब वो अपने गांव साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के आहो जा रही थी तो इसी क्रम में गांव के ही तीन लोगों ने उसे बंधक बना लिया तथा बहियार की ओर लेकर चले गए /
.पीड़िता ने आरोप लगाया है कि तीनों शख्स में से एक शख्स सुनील यादव ने उसके मुंह में कपड़ा बांध दिया जिससे कि वह चिल्ला ना सके और सुनील यादव के अन्य साथी सुलो यादव एवं एक अन्य ने बारी-बारी से पूरी रात महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया / आरोपियों ने पूरी रात दुष्कर्म करने के बाद धमकी दी और फिर सड़क पर ले जाकर छोड़ दिया / पीड़िता ने बताया कि पूरी रात दुष्कर्म के बाद जब सुबह के लगभग 4 बजे थे तो रास्ते में महिला को धमकाते हुए मुक्त किया गया /
.थक हारकर पुलिस थाने पहुंची महिला ने भी गाली-गलौज का आरोप लगाया है / महिला ने बताया कि जब साहेबपुर कमाल थाने पहुंची तो थाने पर भी मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी गुहार नहीं सुनी और गाली-गलौज कर भगा दिया / फिलहाल महिला बेगूसराय के एसपी अवकाश कुमार से न्याय की गुहार लगा रही है / इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है / पुलिस के मुताबिक मेडिकल जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि ये पूरा मामला क्या है /
.बलिया के डीएसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया की पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है अब पीड़िता का मेडिकल जांच के बाद जो बातें सामने आएगी उस आधार पर आगे की छानबीन की जाएगी / फिलहाल पीड़िता ने तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
begusarai miscreants did gang rape with married lady at begusarai in bihar

































