PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बड़ी ख़बर, आप पार्टी के कार्यकारी जिला यूथ प्रधान पर हुआ जानलेवा हमला, दो गिरफ्तार,

Big news deadly attack on AAP's executive district youth head two arrested

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : आम आदमी पार्टी यूथ विंग के कार्यकारी जिला प्रधान परमिन्द्र सिंह संधू पर जानलेवा हमला होने का समाचार है। थाना मोती नगर की पुलिस को प्रधान संधू द्वारा मामले को जाली डिग्रियों के स्कैम का पर्दाफाश करने के साथ जोड़ते हुए अकाली नेताओं द्वारा हमले को अंजाम दिए जाने के आरोप लगाए गए।

उन्होंने इस संबंध में दीपक प्रजापति, सुखमणि सिंह, डेविड गिल जो अकाली दल से संबंधित हैं, के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी जाली डिग्रियां बेचते थे जिसका उन्होंने पर्दाफाश किया था। आरोपी प्रजापति के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरु की थी जबकि बाकी आरोपियों की संलिप्तता बारे जांच चल रही है।

आरोपी केस वापस लेने की धमकिया दे रहे थे व मेरे द्वारा ऐसा नहीं किया गया तो ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सब-रजिस्ट्रार दफ्तार के पास सुखमणि सिंह, डेविड गिल व उनके 5-7 अन्य साथियों ने असले सहित हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। पुलिस ने सुखमणि व डेविड को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Latest News