PTB News

Latest news
जालंधर : PAP मुख्यालय में मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस, DGP गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को दी भावपूर्ण ... CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ...

पंजाब से बड़ी खबर, झाड़ियों से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Big news from Punjab youth's body found in bushes police engaged in investigation

PTB Big News लुधियाना : पंजाब के शहर लुधियाना में कस्बा जगराओं के एक युवक की चिट्‌टे की ओवरडोज से मौत हो गई है। गांव मधेपुर का रहने वाला 30 वर्षीय अंग्रेज सिंह सतलुज दरिया के किनारे झाड़ियों में छिपकर चिट्‌टे का इंजेक्शन लगा रहा था। ओवरडोज होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव वालों ने लाश देखी तो जानकारी थाना सिधवां बेट पुलिस को दी।

पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगराओं पहुंचाया। सेहत विभाग के प्रबंधों की पोल उस समय खुली, जब एम्बुलेंस की जगह शव ऑटो में लाद कर अस्पताल लाया गया। अस्पताल की मोर्चरी का भी बुरा हाल नजर आया। युवक के शव को फ्रीजर में रखने की जगह बर्फ की सिल्लियों पर रखा गया।

घटना स्थल पर एक सामाजिक संस्था सोच-ए-पंजाब टीम के सदस्य हरप्रीत सिंह अखाड़ा एवं उनकी टीम ने कहा कि पंजाब में नशा खत्म करने के सरकार सिर्फ दावे कर रही है। जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। इलाके में नशा इस तरह बेचा जा रहा है, जैसे दुकानों में टॉफियां बंट रही हों। संस्था के सदस्यों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन द्वारा इलाके के नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई न की गई तो व पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए संघर्ष और तेज करेंगे।

मामले में जांच कर रहे थाना सिधवां बेट के ASI ने संस्था द्वारा लगाए आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात ही नहीं है। मृतक युवक का शव ऑटो में नहीं, बल्कि वह खुद प्राइवेट गाड़ी में सिविल अस्पताल जगराओं लेकर आए हैं। रही बात नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने की, पुलिस प्रशासन लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अपनी मुहिम छेड़े हुए है और यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री साहब के कड़े सख्त आदेश हैं।