PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

पंजाब सरकार ने दी शिक्षकों को बड़ी राहत, नोटिफिकेशन किया जारी,

big-relief-to-teachers-punjab-education-department-transferor-policy-amendment-cm-bhagwan-mann

.

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाब सरकार की तरफ से शिक्षा विभाग के लिए बनाई गई ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन किया गया है। इसमें गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों, विधवाओं समेत कई वर्ग में मुलाजिमों को राहत दी गई है। ऐसी स्थिति पैदा होने पर शिक्षक तुरंत ट्रांसफर के लिए आवेदन कर पाएंगे। सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी 2019 के पैरा नंबर आठ में संशोधन किया है।

.

.

ऐसे केसों की मंथली आधार पर सुनवाई होगी। वहीं, ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे। शिक्षा मंत्री की मंजूरी से आदेश जारी होंगे। सरकार द्वारा ट्रांसफर पॉलिसी में संशोधन काफी मंथन व मुलाजिम एसोसिएशन के आए सुझावों के बाद किया गया है। इसमें गंभीर बीमारियों जैसे की कैंसर रोगी खुद (पति या पत्नी, बच्चे), डायलिसिस पर खुद पति या बच्चे, लीवर/किडनी प्रत्यारोपण, 40% से अधिक दिव्यांग, दिव्यांग बच्चों या बौद्धिक रूप से अक्षम वाले व्यक्ति/युद्ध विधवा/शहीद की विधवा/

.

.

जहां पति या पत्नी की मृत्यु के कारण सेवारत कर्मचारी को तुरंत किसी अन्य जगह स्थानांतरित करना आवश्यक हो जाता है। इसके अलावा 18 साल के कम उम्र के बच्चे हों या फिर ऐसे शिक्षक जिनके पति या पत्नी कठिन क्षेत्रों में तैनात हों। ऐसे मामलों को इस कैटेगरी में शामिल किया गया है। पंजाब शिक्षा विभाग में करीब सवा लाख शिक्षक व नॉन टीचिंग स्टाफ तैनात है।

.

.

राज्य में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं। जहां पर 30 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार काफी समय से इस पॉलिसी में संशोधन की तैयारी कर रही थी। गत कैबिनेट मीटिंग में सीएम भगवंत मान की तरफ से इसे मंजूरी दी गई। इसके बाद अब इस संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

.