PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

58 साल की उम्र में फिर पिता बनेंगे सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह, मार्च में गूंजेगी किलकारी,

sidhu-moosewala-mother-charan-kaur-is-pregnant-to-welcome-a-baby-soon-sidhu-moosewala-mother

.

PTB Big न्यूज़ मुसेवाला : दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर में एक बार फिर किलकारी गूंजने वाली है। सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर गर्भवती बताई जा रही हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, चरण कौर जल्द ही बच्चे को जन्म देने वाली हैं। ऐसे में बलकौर सिंह 58 साल की उम्र में दोबारा पिता बनेंगे। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे।

.

.

वहीं इसको लेकर अभी तक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता की तरफ से कोई अधिकारियक बयान नहीं दिया गया है, लेकिन, लगभग छह महीने से चरण कौर ने सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बना रखी है। इस बीच अटकलें ये भी लगाई जा रही हैं कि मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह बठिंडा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। आपको यह भी बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की एक बड़ी फैन फॉलोइंग है।

.

.

उनकी गिनती लोकप्रिय पंजाबी गायकों में होती थी। यहीं नहीं उन्होंने साल 2022 में कांग्रेस की ओर से पंजाब विधानसभा का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन इसमें उनकी हार हुई थी। फिर इसी साल 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की हत्या करवा दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी खुद गोल्डी बराड़ ने ली थी। हत्या के मामले में 31 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिसमें से 25 आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है।

.

.

सिद्धू मूसेवाला की मौत को लेकर देशभर में उनके फैंस ने दुख जताया था। मूसेवाला के पहले एल्बम पीबीएक्स 1 ने बिलबोर्ड कैनेडियन एल्बम चार्ट पर 66वां स्थान हासिल किया था। उनके हिट गानों में एक एके 47 और मेरा नाम थे। बेटे की हत्या के बाद से ही सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता लगातार उनके लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। वे अक्सर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार को घेरते हैं।

.

.