Big Road Accident four youth died in rewari of haryana
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के महेन्द्रगढ़ जिले के गांव खेराली से लग्न समारोह में शामिल होकर लौट रहे पांच युवकों की आई-10 कार को नारनौल रोड पर गांव नांधा के पास डंपर ने टक्कर मार दी / हादसे में चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया / घायल युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है / कुंड चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है /
. . .पुलिस के अनुसार गुरुग्राम के गांव मोकलवास निवासी दिवाकर (27), तरुण (24), राहुल (25), राजबीर (26) और दीपक अपने परिचित के यहां महेन्द्रगढ़ के गांव खेराली में लग्न समारोह में शामिल होने के लिए गए थे / देर रात पांचों कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस गांव मोकलवास लौट रहे थे / रात्रि करीब एक बजे नारनौल रोड पर नांधा मोड़ के पास उनकी आई-10 कार को सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी /
.
.हादसा इतना जबरदस्त था कि दिवाकर, तरुण, राहुल और राजबीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया / दीपक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार चल रहा है / गांव के चार युवकों की मौत के बाद मोकलवास में मातम पसरा हुआ है / दिवाकर और तरुण अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे और अविवाहित थे/ दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र थे, बाकी दोनों युवकों की शादी हो चुकी थी और वह प्राइवेट जॉब कर रहे थे / चारों शव का सामन्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Big Road Accident four youth died in rewari of haryana


































