PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

शोले फिल्म के मशहूर किरदार को निभाने “सूरमा भोपाली” हुए सुपुर्द-ए-खाक, दोनों बेटों ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई,

bollywood actor jagdeep last rites photo and video goes viral on internet

bollywood actor jagdeep last rites photo and video goes viral on internet

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Sad न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जगदीप का 81 साल की उम्र में निधन हो गया / आज उनके पार्थिव शरीर को मजगांव के मुस्तफा बाजार सिया कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया /

.

इस दौरान जगदीप के दोनों बेटे जावेद और नावेद जाफरी ने उन्हें नम आंखों से आखिरी विदाई दी / कॉमेडियन जॉनी लीवर भी उनके अंतिम दर्शन के लिए वहां मौजूद रहे / सोशल मीडिया पर इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं / यूं तो जगदीप जाफरी कई बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा रहे हैं, लेकिन शोले में उनका ‘सूरमा भोपाली’ का किरदार हमेशा यादगार रहा /

.

bollywood actor jagdeep last rites photo and video goes viral on internet
शोले फिल्म के मशहूर किरदार को निभाने “सूरमा भोपाली” हुए सुपुर्द-ए-खाक, दोनों बेटों ने नम आंखों से दी आखिरी विदाई,

जगदीप के निधन से पुरे बॉलीवुड में शोक की लहर है. अजय देवगन, अनुपम खेर, धर्मेंद्र, जॉनी लीवर, आयुष्मान खुराना सहित कई बड़े कलाकारों ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है / आपको बता दें कि जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था / उन्होंने लगभग 400 फिल्मों में काम किया था / जगदीप का जन्म 29 मार्च, 1939 में हुआ था / मशहूर एक्टर जावेद जाफरी और नावेद जाफरी उनके बेटे हैं /

.

जगदीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी, और वह बी.आर. चोपड़ा की फिल्म अफसाना में नजर आए थे / इसके बाद वह अब दिल्ली दूर नहीं, मुन्ना, आर पार, दो बीघा जमीन और हम पंछी एक डाल के में नजर आए थे / पंडित जवाहर लाल नेहरू ने जगदीप को फिल्म हम पंछी एक डाल के में उनके बेहतरीन काम के लिए अपना पर्सनल स्टाफ गिफ्ट किया था / जगदीप 2012 तक फिल्में करते रहे हैं /

.
.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /

bollywood actor jagdeep last rites photo and video goes viral on internet

Latest News