PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, जालंधर द्वारा 'लॉ एंड सोशल साइंस का एक जर्नल' जारी किया गया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम, टोल देने वालों को सरकार देने जा रही हैं बड़ी राहत , इतने रुपए में बन सकेगा ‘लाइफटाइम पास’ 104 भारतीयों को लेकर अमृतसर पंहुचा US मिलिट्री प्लेन, 13 बच्चे भी शामिल ATM से कैश निकालना होगा और महंगा, फीस बढ़ाने को लेकर RBI ने क्या कहा, दिल्ली में आज होगा महा ‘दंगल’, 1.56 करोड़ वोटर करेंगे 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, क्रेटा कार सवार बदमाशों ने पंजाब कांग्रेस नेता पर की छह राउंड फायर, पूर्व विधायक जीरा की बच गई जान गौ-तस्करों को लेकर सरकार ने लिया बड़ा एक्शन, गोली मारने का आदेश किया जारी, मशहूर पंजाबी सिंगर के घर पर चली गोलियां, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के प्री-प्राइमरी में नए प्रवेशकों के माता-पिता के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम,
Translate

राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया इस बड़े मामले में गिरफ्तार,

bollywood rakhi sawant arrested mumbai police after sherlyn chopra complaint amid miscarriage adil khan marriage Big News

PTB Big न्यूज़ मनोरंजन : बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। अब राखी को एक और झटका लगा है। दरअसल अब राखी गिरफ्तार हो चुकी हैं। आज यानी 19 जनवरी को अंबोली पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा यह राखी के खिलाफ यह एक्शन अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद लिया गया है। कुछ समय बाद पुलिस राखी सावंत को अंधेरी कोर्ट में पेश करेगी।

दरअसल, राखी सावंत पर आरोप है कि उन्होंने कुछ समय पहले अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल कर दी थीं। इसके बाद शर्लिन ने पुलिस में बीते साल राखी सावंत के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। अब इसी मामले में शर्लिन की शिकायत के बाद आज अंबोली पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है।

राखी सावंत की गिरफ्तारी की खबर की पुष्टि खुद शर्लिन चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। राखी की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए शर्लिन ने ट्वीट किया, ‘ब्रेकिंग न्यूज… अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है। कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।’

Latest News

Latest News