PTB News

Latest news
शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी, छात्रों के आगे झुकी केंद्र सरकार, शिक्षा मंत्री ने PM मोदी को सौंपा इस्तीफा सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, लेकिन अभिजीत दीपके ने धरना खत्म करने से पहले रख दी बड़ी मांग, पंजाबी युवती की लिव-इन पार्टनर ने की गला घोंटकर हत्या, पिता ने जमीन बेचकर भेजा था विदेश NEET विवाद के बीच देर रात Live हुए देश के प्रधानमंत्री, दिया यह बड़ा संदेश

तीसरी बार कर्नाटक के सीएम बने बीएस येदियुरप्पा,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

ऐसा नहीं हुआ गिर जाएगी कर्नाटक बीजेपी सरकार, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ कर्नाटक : कर्नाटक में सियासी उठापटक के बीच बीएस येदियुरप्पा ने सीएम पद की शपथ ले ली है / येदियुरप्पा तीसरी बार राज्य के सीएम बने हैं / शपथ ग्रहण को लेकर रात भर देश की सर्वोच्च अदालत में सरगर्मी तेज रही / कांग्रेस चाहती थी कि बीजेपी के सीएम कैंडीडेट बीएस येदियुरप्पा का शपथ ग्रहण को रोक दिया जाए, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को राहत देते हुए शपथ ग्रहण पर रोक नहीं लगाई /

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी से सभी विधायकों की लिस्ट मांगी / मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी / आपको बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 104, कांग्रेस को 78, जेडी(एस) को 38 और अन्य को 2 सीटें मिली हैं /

BS Yeddyurappa, Karnataka CM for third time

कर्नाटक में सीएम बीएस येदियुरप्पा के सामने सबसे बड़ा सवाल है आखिर वो बहुमत का जादुई आंकड़ा कैसे हासिल करेंगे / बहुमत के लिए 112 मतों की जरूरत होगी / 222 सीटों पर चुनाव हुए हैं / भाजपा के पास 104 विधायक हैं / जाहिर है, जब तक कांग्रेस या जेडीएस में टूट नहीं होती है, तब तक भाजपा के लिए विश्वास मत जीतना मुश्किल होगा /

कहा ये जा रहा है कि 12 लिंगायत विधायक, जो कांग्रेस या जेडीएस में हैं, वो येदियुरप्पा का समर्थन कर सकते हैं / येदियुरप्पा खुद लिंगायत समुदाय से आते हैं / जेडीएस के कुमारस्वामी वोक्कालिगा समुदाय से हैं / यह आकलन येदियुरप्पा का हो सकता है / लेकिन इन विधायकों को अपनी सदस्यता जाने का भी खतरा है / संविधान की 10 वीं अनुसूची के अनुसार जब तक दो तिहाई विधायक नहीं चाहेंगे, पार्टी में टूट नहीं हो सकती है /

ऐसे में एक रास्ता उनके पास बचता है / यदि ये विधायक मतदान के दौरान अनुपस्थित हो जाते हैं, तो विधानसभा में कुल विधायकों की संख्या घट जाएगी / तब भाजपा बहुमत के प्राप्त कर सकती है / क्या विधायक इसके लिए तैयार होंगे, और कितने विधायक भाजपा की बात मानेंगे, कहना मुश्किल है /