PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में एक बार फिर से गोली चलने की सुचना से सनसनीफेल गई। मामला आज यानि वीरवार की शाम का है जब जालंधर के अधीन पड़ते संगल सोहल गांव के पास गोली चलने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को पास ही के एक सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
..
.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घायल की पहचान बस्ती शेख निवासी गुरजीत सिंह के तौर पर हुई है। गुरजीत सिंह कुछ समय पहले ही दुबई से जालंधर आने घर लौटा था और किसी और देश जाने की तैयारी कर रहा था। इस घटना की जानकारी देते हुए घायल युवक के भाई ने बताया कि गांव संगल सोहल में उसका भाई किसी काम से गया था।
.इस दौरान किसी अज्ञात ने गोली चला दी जोकि उसके हाथ पर लगी है, फ़िलहाल गुरजीत सिंह ठीक है और पुलिस उसके बयान ले रही है। घायल युवक के भाई ने मीडिया को यह भी बताया कि उसकी किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी, जो उसे किसी से ख़तरा होता। फिलहाल इस घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर व सिविल अस्पताल में घायल युवक के बयान लेने के लिए पहुंच चुकी है व आगे की जाँच की जा रही है।
. .