PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

कांग्रेसी सरपंच के पति पर अज्ञात हमलावरों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, एक की हुई मौत, पुलिस जाँच में जुटी,

bullets fired on the husband of congress sarpanch Punjab  

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अधीन पड़ते डेरा बाबा नानक के गांव देहड़ में मौजूदा कांग्रेसी महिला सरपंच के पति और उसके भजीते पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा गोलियां चलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में सरपंच के भतीजे के सिर पर गोली लग जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई / इस सनसनीखेज घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची व मामले की जांच में जुट गई /

इस संबंधी स्थानीय पुलिस के अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गांव देहड़ की कांग्रेसी महिला सरपंच के पति हरविंदर सिंह और उसके भतीजे दिलप्रीत सिंह पर कुछ व्यक्तियों की तरफ से गोलियां चला दीं गई, जिसके साथ उक्त दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए / उन्हें इलाज के लिए पारिवारिक सदस्यों ने अमृतसर के अस्पताल में दाखिल करवाया /

बताया जा रहा है कि हरविंदर सिंह के भतीजे के सिर पर गोली लगने के कारण उसकी मौत हो गई है / उन्होंने कहा कि फिलहाल पूरे मामले संबंधी गांव से कोई जानकारी नहीं मिली है / पुलिस ने बताया कि वह अब अमृतसर हरविंदर सिंह से जानकारी लेने के लिए और उनके बयान दर्ज करने के लिए वहां जा रहे हैं और बयान दर्ज होने के बाद ही आगे की करवाई की जाएगी /