PTB Shocking News अमृतसर : यहां रंजीत एवेन्यू बी ब्लाक में एक 7 मंजिला इमारत में भयंकर आग लग गईl आग तेजी से ऊपर फैलती चली गईl मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग सबसे पहले तीसरी मंजिल पर शुरू हुईl बिल्डिंग के आसपास खड़े लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया और इमारत के अंदर फंसे हुए डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कियाl
फिलहाल घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां पहुंच चुकी है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा हैl आगजनी वाली इमारत में इमीग्रेशन का काम और पंजाब केसरी का कार्यालय भी हैl दमकल विभाग के फायर फाइटर आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैंl





































