.
.
Businessman Ratul Puri was arrested by Enforcement Directorate (ED) in connection with a bank fraud case
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ नई दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज बैंक धोखाधड़ी केस में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के भांजे रतुल पुरी को गिरफ्तार कर लिया है / रतुल पुरी पिछले महीने टॉयलेट जाने के बहाने ईडी के चुंगल से भाग गया था / तब से वह फरार चल रहा था / रतुल पुरी 3,600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में जांच का सामना कर रहा है /
.
.
रतुल पुरी की अग्रिम जमानत याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट सुनवाई करेगी / इससे पहले दिल्ली की राउस एवेन्यू अदालत ने रतुल पुरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, हालांकि जांच एजेंसी ने रतुल की अग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया था और कहा था कि वह अदालत के आदेश के बावजूद जांच में सहयोग नहीं कर रहे /
.
मामले की पिछली सुनवाई के दौरान दिल्ली हाईकोर्ट में रतुलपुरी की याचिका पर सुनवाई करते हुए आज तक के लिए अंतरिम राहत दे दी थी और जांच एजेंसी से रतुल पुरी के खिलाफ कोई विरोधात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया था /
.
दरअसल ईडी ने कुछ दिन पहले सीएम कमलनाथ के भतीजे रतुल पुरी से कई बार वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले में पूछताछ की थी / रतुल पुरी पर आरोप है कि वीआईपी अगस्टा हेलिकॉप्टर केस में उनकी कंपनियों में दुबई से पासा ट्रांस्फर किया गया था / ईडी जांच कर रही है कि आखिर रतुल की कंपनी में किसके इशारे पर पैसा आय़ा?
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Businessman Ratul Puri was arrested by Enforcement Directorate (ED) in connection with a bank fraud case


































