Caan World Immigration Company Jalandhar thieves who clean hands in the dark of night and Thieves breaking the shutter at the 99 beauty academy carry out the theft incident Both the thieves are seen in both CCTV footage looking alike Jalandhar Police
ब्यूटी एकेडमी में शटर तोड़ने वाले चोरों ने ही दिया चोरी की वारदात को अंजाम, CCTV फुटेज मेँ लग रहे हैं एक जैसे,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर जिला में लगे मिनी Lockdown और Night Curfew के दौरान बढ़ रही चोरी की वारदातें जहां पुलिस के लिए सिरदर्द बनी हुई हैं वहीं पुलिस के ऊपर शहर की सुरक्षा व्यवस्था की भी लगातार पोल खुल रही है / ऐसे में जालंधर में बीते दिन कूल रोड सड़क मार्ग पर स्थित Caan World Immigration में रात के अँधेरे में घुसे चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए /
.
इस संबंध में जानकारी देते हुए Caan World Immigration के जसपाल सिंह ने PTB News को जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 1 बजे के आसपास ऑफिस के मेन गेट फांदकर अंदर घुसे चोरों ने ऑफिस का शीशे वाले गेट मेँ लगे लॉक को तोडा और अंदर जाकर उसमें पड़े कंपनी के 4 के करीब लैपटॉप और अन्य जरूरी सामान ले गए / उन्होंने कहा कि इस दौरान चोर ऑफिस के साथ बने घर मेँ अगर घुस जात्ते तो एक बड़ी वारदात को भी अंजाम दे सकते थे /
.उन्होंने इस दौरान यह भी कहा कि चोरों के होंसले जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा शहर की सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इतने बढ़ चुके हैं कि इनको ना तो पकड़े जाने का डर है और ना ही जेल जाने का और यह अपराधी लगातार इसी वजह से शहर में बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस की पकड़ से दूर हैं / इसलिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को ऐसे गिरोह पर लगाम लगाने के लिए रात की पेरोलिंग टीम को और सख्त हिदायत देनी चाहिए ताकि ऐसे अपराधी वारदातों को अंजाम ना दे सकें /
.
ऐसा ही एक मामला जालंधर के बस स्टैंड के पास स्थित 99 ब्यूटी एकेडमी का शटर मेँ भी हुआ जहां पर चोर शटर तोड़कर चोर ऑफिस मेँ पड़ा कैश, LED, मोबाइल ले उड़े / वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गई और वारदात को अंजाम देने वाले दोनों चोर वहां लगे CCTV फुटेज में कैद हो गए, जिसे लेकर पुलिस उनका सुराग लगाने में जुट गई है / खास बात यह है कि काफी समय बाद पहली बार ऐसा था कि इस बिल्डिंग में रात को सिक्योरिटी गार्ड ड्यूटी पर नहीं आया था /

एकेडमी चलाने वाले अमृतसर के प्रभजोत सिंह ने बताया कि बुधवार को वह एकेडमी बंद कर चले गए / गुरुवार सुबह उन्हें फोन आया कि उनकी एकेडमी का शटर व ताले टूटे हुए हैं / वह तुरंत यहां पहुंचे तो देखा कि चोर अंदर से काफी सामान लेकर चले गए हैं / उन्होंने उनकी लैब का दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो सके / उनके आने से पहले पुलिस भी पहुंच चुकी थी, जिसके बाद CCTV चैक की गई तो उसमें चोर नजर आ गए /
.वहीं जब PTB News ने इन दोनों जगहों पर हुई चोरी की वारदातों को अपने स्तर पर जांचने की कोशिश की तो CCTV फुटेज मेँ कैद चोरों की हरकत और वारदात को अंजाम देने का तरीका एक दूसरे से जुड़ता हुआ दिखाई दे रहा है / ऐसे मेँ प्रतीत होता है कि इन दोनों जगहों पर हुई चोरी की वारदात को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया है, फ़िलहाल अगर पुलिस दोनों चोरी की वारदातों को एक दूसरे के साथ जोड़कर इन चोरों की तलाश करती है तो हो सकता है की पुलिस को जल्द से जल्द सफलता मिल जाये / अब देखना यह होगा की पुलिस द्वारा दर्ज की गई दोनों जगहों पर हुई चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को कितने समय मेँ पकड़कर सलाखों के पीछे डालती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Caan World Immigration Company Jalandhar thieves who clean hands in the dark of night and Thieves breaking the shutter at the 99 beauty academy carry out the theft incident Both the thieves are seen in both CCTV footage looking alike Jalandhar Police




































