.
Cambridge International School student published Behind the Mysterious Shadows Book Dasua Punjab
कक्षा दसवीं की छात्रा की पब्लिश हुई ‘बिहाइंड द मिस्टीरियस शैडोस’ बुक,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “शिक्षा” न्यूज़ : कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा की दसवीं कक्षा की छात्रा श्रेया ने एक नया र्कीिर्तमान स्थापित किया है / दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली श्रेया की पहली बुक ‘बिहाइंड द मिस्टीरियस शैडोस’ पब्लिश हुई है श्रेया ने इस उपलब्धी के साथ न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया बल्कि अपने माता–पिता के साथ–साथ स्कूल को भी गौरवान्वित होने का अवसर दिया है /
.कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा की छात्रा श्रेया ने इससे पहले स्टोरी मिरर स्कूलस राइटिंग प्रतियोगिता जिसमें भारत में से कुल 20,000 से अधिक स्कूलों के एक लाख बच्चों ने भाग लिया था / इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कुल एक लाख बच्चों में से श्रेया ने टॉप 30 में चयनित होकर पूरे स्कूल तथा अपने माता–पिता का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया / अपने अनुभव बाँटते हुए श्रेया ने बताया कि उसे बचपन से ही कविताएँ लिखने का शौक था तथा कैम्ब्रिज इंटरनैशनल स्कूल दसूहा ने उसे एक उचित प्लेटफार्म भी प्रदान किया, जिससे उसे इस प्रतिभा को निखारने का अवसर मिला /
.श्रेया ने बताया कि वह भी चाहती थी कि उसकी भी कविताओं की किताब छपे तथा उसकी यह इच्छा दिन प्रतिदिन बढती जा रही थी और आज जब उसकी किताब छप गई है तो उसे बहुत खुशी प्राप्त हो रही है / उसने बताया कि कविताएँ लिखने में उसकी बहुत रुचि है तथा वो इस रुचि को अपना जुनून बनाना चाहती है /
.श्रेया ने बताया कि उसकी किताब को पब्लिश करने के पीछे बहुत से लोगों का प्रोत्साहन भी है, जिसमें सबसे प्रथम उसके माता–पिता हैं / जिन्होंने हर समय उसे प्रेरित किया तथा इसके अतिरिक्त उसके अध्यापक तथा विशेष रूप से स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा जिन्होंने हर कदम पर उसका हौंसला बढ़ाया / अपनी किताब के विषय में श्रेया ने बताया कि उसकी किताब के टाइटल में ही उसकी सारी किताब का सारांश छिपा है / जब एक पाठक इस किताब को पढ़ेगा तो वह खुद–ब–खुद अपनी सोच से परे सोचने की कोशिश करेगा / उसकी सारी कविताएँ कल्पना से परे है।इस किताब में बहुत सी रोचक तथा रहस्यात्मक कविताएँ हैं / हर एक पाठक को इस किताब को पढ़ते हुए बहुत आनंद प्राप्त होगा /
.श्रेया की इस उपलब्धि से न केवल श्रेया के परिवार बल्कि पूरे स्कूल में खुशी की लहर दौड़ गई / श्रेया की ऐसी उपलब्धि से सभी विद्यार्थियों को परिश्रम करने की प्रेरणा मिलती है / इस अवसर पर श्रेया के माता–पिता ने अपनी बच्ची की इस उपलब्धि पर स्कूल का भी आभार व्यक्त किया जहाँ उनकीे बच्चीे को पढ़ाई के साथ–साथ उचित मार्गदर्शन भी मिला /
स्कूल के प्रिंसीपल श्री अनित अरोड़ा ने श्रेया तथा उसके माता–पिता को शुभकामनाएँ दीं तथा कहा कि इंसान को हमेशा अपने जीवन में शिक्षा के साथसाथ अपनी रुचियों का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि कभी–कभी क्रिएटीविटी तथा रुचि हमारे लिए नई दुनिया के द्वार भी खोलने का काम करते हैं / इसके साथ–साथ इतनी छोटी आयु में इतनीे बडी उपलब्धि अपने आप में प्रशंसनीय है /
.
इस अवसर पर वासल ऐजूकेशनल ग्रुप के प्रधान श्री के.के. वासल, स्कूल के चेयरमैन श्री संजीव कुमार वासल, डायरेक्टर ईना वासल तथा सी ई ओ राघव वासल ने भी श्रेया की इस उपलब्धि पर उसको शुभकामनाएँ दी और कहा कि स्कूल समय–समय पर विद्यार्थियों को जीवन में उनके लक्ष्य तक पहुँचाने में हर सहायता देने के लिए हमेशा तैयार रहेगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Cambridge International School student published Behind the Mysterious Shadows Book Dasua Punjab




































