.
manipur ied blast on nagampal rims road in western imphal security personnel cordon
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ मणिपुर : मणिपुर की राजधानी इंफाल के पश्चिमी इलाके में गुरुवार की सुबह इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस यानी आईईडी ब्लास्ट हुआ है / यह धमाका पश्चिमी इंफाल के नागमपाल रिम्स मार्ग पर हुआ / इस धमाके में कितना नुकसान हुआ है, इस बात की जानकारी अभी नहीं है /
..
सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर पूरे इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है / मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मणिपुर के पश्चिम इंफाल में नागमपाल रिम्स रोड पर सुबह तेज धमाके की आवाज सुनी गई / घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने जांच में पाया कि ये आईईडी ब्लास्ट था /
..
इस धमाके में फिलहाल किसी प्रकार की जान-माल की क्षति की जानकारी नहीं मिल पाई है / सुरक्षाकर्मी मामले की जांच कर रहे हैं और नागरिकों को चेतावनी जारी कर दी गई है / घटनास्थल पर सुरक्षा बल मौजूद हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
manipur ied blast on nagampal rims road in western imphal security personnel cordon




































