PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के प्रोत्साहनवर्धक नेतृत्व अधीन संस्था के प्लेसमेंट सैल की ओर से कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया / समस्त कार्यक्रम का आयोजन प्लेसमेंट सैल एडवाइजर श्री गुलागोंग, अध्यक्ष श्री जगजीत भाटिया एवं सदस्य सुमित शर्मा, डॉ. हरप्रीत सिंह, प्रदीप मेहता के संरक्षण में किया गया /
. .इस अवसर पर टीसीवाई लर्निंग सोल्यूशन कंपनी की ओर से छात्राओं की प्लेसमेंट की गई / कंपनी के जनरल मैनेजर संजीव थापर एवं डिप्टी जनरल मैनेजर अतुल कुमार उपस्थित रहे, जिन्होंने अकादमिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर छात्राओं का चयन किया /
..
प्राचार्य प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी ने अपने वक्तव्य में आयोजक प्लेसमेंट सैल के सदस्यों को इस हेतु बधाई दी एवं कहा कि संस्था सदैव अग्रणीय रहती है / संस्था द्वारा समय-समय पर इस प्रकार की प्लेसमैंट ड्राइव का आयोजन कर छात्राओं को लाभान्वित किया जाता है, ताकि वह अपने सुखद भविष्य का चयन कर सकें / इस अवसर पर चयनित छात्राओं को उनके द्वारा शुभाषीश भी दिया गया /
. .प्लेसमैंट सैल अध्यक्ष जगजीत भाटिया ने भी चयनित छात्राओं को बधाई दी एवं कहा कि संस्था सदैव इस प्रकार के प्लेसमैंट ड्राइव कर छात्राओं का मार्गदर्शन करती है / उन्होंने बताया कि इस ड्राइव में कुल 6 छात्राओं का चयन हुआ है जो आयोजकों की प्रशंसनीय उपलब्धि है / मंच संचालन सुमित शर्मा एवं प्रदीप मेहता द्वारा किया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































