PTB News

Latest news
नवजोत सिद्धू की पत्नी को कांग्रेस पार्टी ने किया सस्पेंड बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, प्राइज मनी से ज्यादा फीस से की कमाई, नवजोत कौर सिद्धू को है किसी मानसिक अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत, किस नेता ने कहा? नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंध... दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुंची गोल्डन टेंपल, क्या कुछ कहा सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खंबरा ने अपना एनुअल स्पोर्ट्स मीट 2025 आयोजित किया, एच.एम.वी. की नीया सेबास्टियन ने साइक्लिंग में रचा इतिहास- खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में प्... पिता ने जिस बेटी को नहर में धक्का मार डाला, 70 दिन बाद ज़िंदा निकली बेटी बोली - मैं जिंदा हूं, आज फिर इंडिगो की 350 फ्लाइट्स हुई कैंसिल, हवाई अड्डों पर परेशान दिखे यात्री इंडिगो संकट के बीच, तीन फ्लाइट्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप,
Translate

कनाडा में चोरी हुआ 184 करोड़ का सोना, भारत में होने का जताया गया शक,

canada-stolen-gold-bars-may-be-in-india-in-punjabi-india

.

.

PTB Big न्यूज़ कनाडा : कनाडा के इतिहास में सोना चोरी की सबसे बड़ी घटना जोकि पिछले साल हुई थी। पुलिस अभी तक इस गायब हुए सोने को बरामद नहीं कर सकी है। इस चोरी हुए सोने को लेकर 9 लोगों पर आरोप लगाए गए हैं। आरोपियों ने 17 अप्रैल को टोरंटो के पियर्सन एयरपोर्ट पर इस घटना को अंजाम दिया था। एयर कनाडा कार्गो टर्मिनल से 6600 सोने की छड़ें चोरी हो गईं थीं,

.

.

जिसे अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। यह जानकारी 21 जून को पुलिस सेवा बोर्ड की बैठक के दौरान दी गई, जिसका विवरण अब कनाडाई मीडिया ने जारी किया है। इसे कनाडा के इतिहास की सबसे बड़ी चोरी माना जा रहा है। चोरी हुए सोने की कीमत 30 मिलियन कैनेडियन डॉलर (करीब 184 करोड़ रुपये) बताई जा रही है। वहीं पील पुलिस ने आशंका जताई है कि आरोपियों ने सोना भारत में भेजकर खिन छिपा दिया होगा।

.

.

पील क्षेत्रीय पुलिस के मुख्य जांचकर्ता जासूस सार्जेंट माइक माविटी ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपी सोना उन देशों में छिपा सकते हैं जहां सोना प्रचुर मात्रा में है। उन्होंने भारत और दुबई की ओर इशारा किया। माविटी ने कहा कि सीरियल नंबर वाला सोना इन देशों में पहुंचाया जा सकता है। जहां खरीददारों की कोई कमी नहीं है। वहां पैसे देकर इसे आसानी से पिघलाया जा सकता है।

.

.

Latest News