PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर में Tokyo Olympics में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की शानदार जीत के बाद जश्न जैसा बना माहौल, पंजाब के मुख्यमंत्री ने दी हॉकी टीम को बधाई,

captain manpreets mother said our prayer was accepted olympian pragat singh tears started pouring in to congratulate Jalandhar Punjab Chief Minister congratulated the hockey team

कैप्टन मनप्रीत के घर पर जमकर ढोल की थाप पर नाचे परिवार के सदस्य, विधायक परगट सिंह के छलके आंसू,

PTB City न्यूज़ जालंधर : Tokyo Olympics में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एक तरफ जहां देश को सम्मान दिलाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है वहीं 41 साल बाद मिले भारतीय पुरुष हॉकी टीम को ब्रान्ज मेडल से देश के साथ-साथ जिला जालंधर के लोग गदगद हो उठे हैं /

.

इस समय पूरे देश के साथ जालंधर के हॉकी खिलाड़ियों के घर पर जश्न मनाया जा रहा है / हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत के जालंधर स्थित मिट्‌ठापुर स्थित घर में बधाई देने वालों की तांता लग गया / इस दौरान सभी ने मनप्रीत की माता मनजीत कौर और पिता रविंदर सिंह को बधाई दी / इस दौरान वहां खूब आतिशबाजी की गई और परिवार के मेंबरों ने प्रशंसकों के साथ मिलकर ढोल की थाप पर भंगड़ा भी डाला /

.

.

वहीं, ओलंपियन प्रगट सिंह की आंखों में इस जीत के बाद आंसू छलक उठे / 1980 में भारतीय हॉकी टीम ने ओलिंपिक में गोल्ड जीता था / इसके 41 साल बाद भारत को फिर ओलिंपिक का मेडल मिला है / प्रगट सिंह ने कहा कि यह बहुत खुशी व भावुकता का पल है / उन्होंने कहा कि यह सही वक्त है, जब हमें नए खिलाड़ी तैयार करने के लिए ग्रासरूट पर मेहनत करने की जरूरत है /

.

वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने टोक्यो ओलंपिक में 41 साल बाद पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बधाई देते हुए कहा कि कांस्य पदक मिलना हमारे लिए स्वर्ण पदक के बराबर है / आपको बता दें कि, भारत ने एक रोमांचक मुकाबले में जर्मनी को 5-4 से पराजित कर ओलंपिक में 41 साल बाद कांस्य पदक जीता /

.

.

इस दौरान कैप्टन ने ट्वीट कर लिखा कि ‘भारतीय हॉकी टीम (पुरुष) ने हमारे देश का गौरव बढ़ाया और जर्मनी को ओलंपिक में हराकर कांस्य पदक हासिल कर इतिहास रचा है / 41 साल बाद भारत को हॉकी में कांस्य पदक मिलना हमारे लिए स्वर्ण पदक के बराबर है / हमारे खिलाड़ियों और उनके कोचों को बहुत बहुत बधाई /

.

8 बार की ओलंपिक चैंपियन और दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय टीम एक समय 1-3 से पिछड़ रही थी, लेकिन दबाव से उबरकर 8 मिनट में चार गोल दागकर जीत दर्ज करने में सफल रही / भारत के लिए सिमरनजीत सिंह (17वें मिनट और 34वें मिनट) ने दो जबकि हार्दिक सिंह (27वें मिनट), हरमनप्रीत सिंह (29वें मिनट) और रूपिंदर पाल सिंह ने एक-एक गोल किया /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें