PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

विधानसभा चुनावों से पहले ही दिया प्रशांत किशोर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को बड़ा झटका,

prashant kishor resigns as advisor to punjab cm amarinder singh political News

PTB Big Political न्यूज़ चंडीगढ़ : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है / उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के अपने निर्णय के मद्देनजर वे सीएम के प्रधान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियों को संभालने में सक्षम नहीं हैं / उन्होंने कैप्टन से अनुरोध किया कि उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त किया जाए /

.

.

सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर को अगले साल उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ जुड़ने का प्रस्ताव दिया गया है / अपनी खोई जमीन को फिर से हासिल करने और राज्यों में अपनी स्थिति दुरस्त करने के लिए कांग्रेस को अब पीके में ही सहारा नजर आ रहा है /

.

.

इसलिए माना जा रहा है कि किशोर कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति तैयार कर सकते हैं / इन चुनावों में पीके की अब बड़ी भूमिका होगी / बताया जा रहा है कि पार्टी की चुनावी रणनीति पर चर्चा करने और उसका ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए यह बैठक हुई /

.

.

प्रशांत किशोर इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ आए थे, उस समय सपा और कांग्रेस के बीच चुनावी गठबंधन हुआ था, लेकिन यह गठबंधन चुनाव नहीं जीत पाई / उस समय कहा गया कि प्रशांत किशोर चुनाव में प्रियंका गांधी को चेहरा बनाना चाहते थे लेकिन पार्टी आलाकमान के साथ इस मुद्दे पर बात नहीं बन पाई थी, इसलिए प्रशांत किशोर बीच में ही पार्टी से अलग हो गए /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें