PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

बौरी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा करियर काऊंसलिंग सत्र,

Career counselling session by Bowry Memorial Trust

PTB News शिक्षा : बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मैडीकल ट्रस्ट के तत्वावधान में चलाए जा रहे ‘दिशा एक अभियान’ के तहत इनोसेंट हाट्र्स स्कूल के सीनियर सैकेंडरी छात्रों के लिए करियर काऊंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। सत्र का उद्देश्य छात्रों को 10+2 के बाद उनके लिए उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों के बारे में बताना था।

प्रो. राहुल जैन (डिप्टी डायरैक्टर स्कूल एंड कॉलेजिस) ने सत्र की शुरुआत की और छात्रों के जीवन में करियर काऊंसलिंग की भूमिका के बारे में जानकारी दी। इनोसेंट हाट्र्स ग्रुप के स्कूल ऑफ होट मैनेजमैंट, मैनेजमैंट, इंफार्मेशन टेक्नोलॉजी व स्कूल ऑफ सांइसेज के स्टाफ सदस्यों ने छात्रों को कई स्नातक कोर्सेज से परिचित कराया और उन्हें उनकी रुचि के अनुसार सही दिशा में अपना करियर शुरू करने के लिए संबंधित कोर्स का चयन करने की सलाह दी।

स्टाफ सदस्यों ने भारत के साथ-साथ विदेशों में कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कमाई के अवसरों को भी चित्रित किया। उन्होंने स्नातक कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को उच्च अध्ययन के लाभों के बारे में भी जानकारी दी और उन्हें अपने कौशल के आधार पर सही कोर्स तय करने व अपने करियर के लक्ष्य की पूर्ति के लिए कैम्पस का दौरा करने के लिए प्रोत्साहित किया। डा. शैलेश त्रिपाठी (ग्रुप डायरैक्टर) ने छात्रों को अपने प्रोफेशनल एवं व्यक्तिगत विकास के लिए सही करियर पथ चुनने के लिए प्रेरित किया।