.
.
CDTP Department of Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar gave the Students certificate
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत सरकार का “हुनर विकास और उधम मंत्रालय” की और से युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने के उदेश्य से चलाई जा रही सी.डी.टी.पी. स्किम के तहत प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह और प्रो. कश्मीर कुमार इंटरनल कोऑर्डिनेटर के नेतृत्व में, जालंधर के मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के सी.डी.टी.पी. विभाग की और से अपने केंद्रों डिडस स्किल सेंटर दिलवां ब्यास (कपूरथला) में स्वे सेवी संस्था “दिलवां डिवेलपमेंट सोसाइटी” के सहयोग से लड़कियों के लिए कंप्यूटर ऐप्लिकेशन सिलाई-कढ़ाई और ब्यूटीशियन के कोर्स चलाये जा रहे हैं /
.
.
आज एक इसी को ध्यान में रखते हुए एक कार्यक्रम का आयोजित किया गया जिसमें शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट भी बांटे गए / इस मौके पर डॉ. कुलवंत सिंह फुल प्रिंसिपल (गुरु नानक कॉलेज नडाला) मुख्य अतिथि और प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह विशेष मेहमान के रूप में उपस्थित हुए / उन्होंने इस दौरान विदेशी मेहमानों की उपस्थिति में रिबन काटा और कार्यक्रम की शुरुआत की / लगभग 40 छात्रों को प्रमाण पत्र और मैडोज़ देकर सम्मानित किया गया, और जरूरतमंद छात्रों को आवश्यक मदद दी गई ताकि वह अपनी आजीविका कमा सकें /

इस अवसर पर संगठन के प्रधान श्री रशपाल सिंह ढिल्लों, श्रीमती सुमन लता एम.डी. (एपी चेरिटेबल ट्रस्ट), संगठन के सभी सदस्य, ट्रस्ट के साथ जुड़े हुए विदेशी नागरिकों और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे / इंटरनल कोआर्डिनेटर प्रो. कश्मीर कुमार ने मौजूदा समय में लड़कियों की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि मौजूदा युग में लड़कियों की भूमिका से देश का नाम रोशन हो रहा है /
.
.
इस मौके पर जहां बच्चों की कॅरियर कौन्सिलिंग की गई वहीं उनको नशों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया गया / इस मौके पर मौजूद मेहमानों, परिजनों और विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया / सी.डी.टी.पी. विभाग की और से भानु प्रताप ठाकुर (सीडी कंसल्टेंट), नेहा (जूनियर कंसल्टेंट) के प्रयासों से यह प्रोग्राम अंतिम पड़ाव पर पहुंचा /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
CDTP Department of Mehr Chand Polytechnic College Jalandhar gave the Students certificate






































