PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में होगा ‘स्टार वॉर’, इस लोकसभा सीट पर, कंगना रनोट और परिणीति चोपड़ा को कहां से मिल सकता है टिकट,

chandigarh-star-war-chandigarh-lok-sabha-seat-chandigarh-lok-sabha-seat-kangana-ranaut-and-parineeti-chopra

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर की चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीजेपी की तरफ से बॉलीवुड स्टार कंगना रनोट को कैंडीडेट बनाने की चर्चा है, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) भी बॉलीवुड स्टार को टक्कर देने के लिए राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की पत्नी परिणीति चोपड़ा को चुनाव मैदान में उतार सकती है। माना जा रहा है कि चंडीगढ़ से लोकसभा सांसद किरण खेर का टिकट कट सकता है।

.

सूत्रों की मानें तो अमित शाह के चंडीगढ़ दौरे के दौरान संकेत मिल सकते हैं कि 2024 में यहां भाजपा किसे चुनाव मैदान में उतारने वाली है। हालांकि इस मामले में चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जितेंदर पाल मल्होत्रा का कहना है कि उनके पास इस तरह की कोई सूचना नहीं है। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तरफ से जिसे टिकट दिया जाएगा, पूरी पार्टी उसके साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

.

.

वहीं आम आदमी पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राघव चड्ढा राज्यसभा सांसद हैं और आम आदमी पार्टी एक परिवार में से दो लोगों को पद पर नहीं बिठाती है। कंगना रनोट को बीजेपी का कट्टर समर्थक माना जाता है। उनके नाम की पहले हिमाचल प्रदेश से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी लेकिन अब उनका नाम चंडीगढ़ में भी काफी चर्चा में है। वह हमेशा बीजेपी के खिलाफ बोलने वालों को खुलकर जवाब देती है। इसके कारण ही महाराष्ट्र में शिवसेना गठबंधन की सरकार और उनके बीच में काफी तनातनी रही थी। तब से वह बीजेपी के विरोधियों को निशाने पर लेती हैं।

.

2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को पंजाब चुनाव का प्रभारी लगाया था। उनकी देखरेख में ही पंजाब का पूरा चुनाव आम आदमी पार्टी के द्वारा लड़ा गया था। जिसमें उन्हें भारी बहुमत से जीते भी मिली थी। इसी का इनाम देते हुए उन्हें पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया गया। अभी वह चंडीगढ़ में ही रहते हैं। इसलिए उनकी पत्नी बॉलीवुड स्टार परिणीति चोपड़ा का नाम चंडीगढ़ लोकसभा चुनाव से चर्चाओं में है। चंडीगढ़ लोकसभा की सीट सभी पार्टियों के लिए काफी अहम है, क्योंकि चंडीगढ़ हरियाणा और पंजाब दोनों प्रदेशों की राजधानी है।

.

इसके साथ ही जम्मू कश्मीर और हिमाचल में भी चंडीगढ़ का प्रभाव रहता है। इसलिए चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर हर पार्टी अपनी नजर रखती है। इन दिनों चंडीगढ़ शहर में सांसद किरण खेर के बयान की काफी चर्चाएं चल रही है। कार्निवल फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान उन्होंने बोला था कि चंडीगढ़ मेरा शहर नहीं है। अगर मेरा शहर होता तो मैं यहां बहुत कुछ कर देती। चंडीगढ़ के अधिकारी उनके विकास कार्यों में अड़ंगा लगाते हैं। लोगों में इस बयान की काफी चर्चा है कि किरण खेर को शहर के लोगों ने दो बार जिताकर सांसद बनाया और वह इसी शहर को अपना नहीं मानती हैं।

.

.

2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद किरण खेर ने बीजेपी के उम्मीदवार पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल को हराया था। उन्हें 50.64 प्रतिशत वोट चंडीगढ़ की जनता ने दिए थे, जबकि पवन बंसल को 40.35 प्रतिशत वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमोहन धवन रहे थे। जिन्हें 13781 वोट मिले थे। जो की मात्रा 3.82 प्रतिशत थे। आम आदमी पार्टी की वोट प्रतिशत में करीब 20.15 प्रतिशत की गिरावट आई थी। 2014 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने स्टार गुलकिरत कौर को चुनाव मैदान में उतारा था। उन्हें 108679 वोट मिले थे।

.

Latest News