PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

इनोकिड्स के बच्चों ने विवेशियस वाइब्रेंस में ‘सेव माई मदर नेचर’ का दिया संदेश,

Children of INNOKIDS conveyed the message of 'Save my Mother Nature' in Vivacious Vibrance

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स में कक्षा डिस्कवरर्स ने विवेशियस वाइब्रेंस के तहत ‘सेव माई मदर नेचर’ का संदेश देते हुए रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मंच का संचालन स्टूडेंट काउंसिल के बच्चों ने बखूबी संभाला। सर्वप्रथम विद्यार्थियों द्वारा स्वागत भाषण पढ़ा गया।

तत्पश्चात ग्रीन मॉडल टाऊन में श्रीमती पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर सीएसआर) श्रीमती गुरविंदर कौर (डिप्टी डायरेक्टर एग्जामिनेशन), श्रीमती शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) व प्रिंसिपल श्री राजीव पालीवाल ने दीप प्रज्वलन किया। इनोसेंट हार्ट्स के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मातृभूमि की स्तुति की गई।

कक्षा डिस्कवर्रस के बच्चों द्वारा ‘खोलो खोलो दरवाजे’ नृत्य प्रस्तुत कर ब्रह्मांड की असीम सुंदरता को दिखाया गया। ‘जगमग तारे’ नृत्य के माध्यम से रात्रि के समय आकाश में चमकता चाँद व टिमटिमाते तारों को प्रस्तुत कर रात्रि के अनुपम सौंदर्य का दृश्य प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने ‘नागा नृत्य’ में जंगल की हरियाली का अनूठा दृश्य प्रस्तुत किया।

‘आवारा भँवरे’ नृत्य में बच्चों ने मोगली के किरदार को बख़ूबी निभाते हुए मोगली के साथ जंगल की सैर का दृश्य बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। ‘व्हाट अबाउट द सनशाइन’ नृत्य में पेड़ों का दर्द, पेड़ों की दयनीय स्थिति को दर्शाया गया। ‘मत काटो मुझे दुखता है’ गीत की प्रस्तुति ने सबको भावुक कर दिया।

‘अर्थ, वी आर टूगेदर’ नृत्य-प्रस्तुति द्वारा प्रकृति संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण संदेश दिए गए, जिसमें बच्चों ने ‘वृक्षारोपण’ पर बल दिया व ‘जल-संरक्षण’ हेतु सबको सचेत किया । प्लास्टिक में मौजूद हानिकारक केमिकल्स से बचने हेतु ‘प्लास्टिक को न कहें’ का संदेश भी इसमें निहित था। बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति को सबने खूब सराहा। अंत में विद्यार्थियों ने वोट ऑफ़ थैंक्स पढ़ा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Latest News