PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

पंजाब पुलिस के CIA स्टाफ के ASI का कारनामा, विधवा महिला से किया दुष्कर्म, लाेगाें ने पकड़ा, Video Viral,

cia staff asi Sukhvinder Singh caught to attempt misdeed with widow woman bathinda Video Viral Punjab

cia staff asi Sukhvinder Singh caught to attempt misdeed with widow woman bathinda Video Viral Punjab

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Crime न्यूज़ बठिंडा : पंजाब पुलिस के अफसर और कर्मचारी विभाग की छवि को लगातार कलंकित करने में लगे हुए हैं ऐसे में अब बठिंडा जिले के अधीन पड़ते गांव बाठ में एक महिला के साथ दुष्कर्म जोकि पंजाब पुलिस के CIA स्टाफ के ASI द्वारा किया गया को लोगों ने रंगे हाथों काबू कर लिया और पुलिस के हवाले कर दिया / पीड़ित महिला के अनुसार कुछ दिन पहले उसके बेटे के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी का झूठा केस दर्ज किया था /

.

.

इसके चलते लड़के को बचाने के लिए लगातार उसको ब्लैकमेल कर रहा था, जबकि महिला के पति की मौत हो चुकी है / घटना की वीडियाे भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुई है / वहीं लोगों ने मौके से ASI को पकड़ने के बाद पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले ASI ने उसको आदेश अस्पताल के पास बुलाकर दुष्कर्म किया था / इसके बाद वह घर आने की जिद करने लगा / इस बात से महिला काफी परेशान रहने लगी, जिसने अपने साथ हुई आपबीती अपने पारिवारिक मेंबरों व रिश्तेदारों के अलावा गांव के लोगों को दी, जिसके बाद गांव के लोगों ने फैसला किया कि ASI को रंगे हाथों पकड़ा जाए, क्योंकि अगर वह पुलिस को शिकायत देंगे तो उसकी कोई सुनवाई नहीं होगी /

.

.

इसके बाद ASI ने बीती रात को महिला को फोन कर उसके घर आने की बात की, जिसके बाद मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे ASI महिला के घर पहुंचा गया, जहां पर वह उसके साथ दुष्कर्म करने लगा / मगर पहले ही ट्रैप लगाकर बैठे महिला के पारिवारिक मेंबरों, रिश्तेदारों व गांव के लाेगों ने ASI को मौके पर ही काबू कर लिया / गांव के लोगों के साथ पीड़ित महिला ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी, जिसके बाद ASI हरबंस सिंह की अगुआई में टीम ने ASI सुखविंदर सिंह को हिरासत में ले लिया /

.

.

वहीं इस घटना के बाद महिला सिविल अस्पताल में दाखिल हो गई / इस मामले में एसएसपी भूपेंद्रजीत सिंह विर्क का कहना है कि आरोपित पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसे नौकरी से बर्खास्त करने की सिफारिश विभाग को भेजी जा रही है / आपको यह भी बता दें कि इससे पहले फगवाड़ा में एसएचओ नवदीप सिंह के सब्जी विक्रेता की टोकरी को लात मारने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा था कि खाकी एक बार फिर शर्मसार हो गई है / पुलिस लाइंस बटाला में तैनात ASI राजकुमार ने बटाला-डेरा बाबा नानक रोड पर पड़ते अड्डा तारागढ़ में शराब के नशे में चूर होकर राहगीरों को जमकर गालियां दी थी / एक व्यक्ति ने इसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

cia staff asi Sukhvinder Singh caught to attempt misdeed with widow woman bathinda Video Viral Punjab