PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब रोडवेज पनबस एवं PRTC कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन की तरफ से चार घंटे के लिए जालंधर के शहीद ए आजम भगत सिंह इंटर स्टेट बस टर्मिनल को बंद कर दिया जाएगा / सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक बस स्टैंड के गेट बंद रखे जाएंगे और बस स्टैंड के भीतर से बसों का आवागमन बंद रखा जाएगा /
. . .यूनियन सदस्य कच्चे मुलाजिमों को तुरंत पक्का करने, पनबस एवं पीआरटीसी में 10000 बसें शामिल करने और बर्खास्त किए गए मुलाजिमों को तुरंत बहाल करने की मांग कर रहे हैं / इससे पहले यूनियन की तरफ से 26 जुलाई को हड़ताल की गई थी और 2 घंटे तक के लिए बस स्टैंड को बंद रखा गया था /
.
.बस स्टैंड के बंद हो जाने की वजह से बस स्टैंड परिसर के चारों तरफ यात्रियों का जमावड़ा हो जाएगा और भारी उमस में यात्रियों को गंतव्य तक के लिए बस पकड़ने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, हालांकि बस स्टैंड के आसपास अभी से ही ट्रैफिक पुलिस के मुलाजिम नजर आने शुरू हो गए हैं /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































