PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से फिर हुई Landslide, कौन-कौन से सड़क मार्ग हुए पूरी तरह बंद,

himachal pradesh nahan sirmaur landslide in sirmour Road, Which roads were completely closed PTB Big Breaking News

PTB Big न्यूज़ नाहन : हिमाचल प्रदेश में बरसात के चलते भूस्खलन का दौर जारी है / एक बार फिर से सिरमौर जिले में बड़ा लैंडस्‍लाइड हुआ है / इस बार भी वीडियो सामने आया है / सिरमौर जिला में भूस्खलन हुआ और रेणुकाजी का यह मामला है / फिलहाल ट्रैफिक बाधित हो गया है /

.

.

जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले में नाहन को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग रेणुका जी संगड़ाह-हरिपुरधार पर लैंडस्लाइडिंग हुई है और अब यातायात के लिए यह मार्ग पूर्ण रूप से बाधित हो गया है / कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, हालांकि, वाहनों की कतारें लग गई हैं / आपको यह भी बता दें कि इससे पहले, शिलाई पावंटा मार्ग में हाईवे धंस गया था / वह मार्ग अब भी बहाल नहीं हो पाया है /

.

आपको यह भी बता दें कि बीते 24 घंटों के दौरान पालमपुर में 30 एमएम, बिजाई व नगरोटा सूरियां में 24-24, सियोबाग में 19, अंब में 18, नादौन में 17, धर्मपुर में 12, काहू में 10, सुजानपुर टीहरा में 9 मिली बारिश दर्ज की गई है / बारिश की वजह से राज्य के नदी-नाले उफान पर हैं /

.

.

वहीं भूस्खलन की वजह से राज्य में 218 सड़कें अवरुद्व रहीं. शिमला में 87, मंडी में 70, कुल्लू में 33, हमीरपुर में 8, कांगड़ा में 7, सिरमौर में 5, चंबा में 4, लाहौल-स्पीति में 3 और उना में 1 सड़क यातायात के लिए बंद है / बरसात के कारण पानी की 46 स्कीमें प्रभावित रहीं. वहीं, 14 मकान, 8 घरों और एक दुकान भी क्षतिग्रस्त हुई /

.

आपको यह भी बता दें कि इसके अलावा, मानसून में आई आपदाओं में 440 जानवर मारे गए. मानसून सीजन में 112 मकान पूरी तरह से तबाह हो गए / वहीं 522 मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है. कांगड़ा में सबसे ज्यादा 212 मकानों को नुकसान पहुंचा है / इसके अलावा बारिश से राज्य में आठ दुकानें, 10 पुल एवं 458 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुईं / आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक मानसून सीजन में आपदा के चलते 681 करोड़ की चल-अचल संपति ध्वस्त हुई है /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें