PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी हुए नाराज़,

CM Punjab Amarinder Singh is annoyed by repeatedly calling to Delhi

CM Punjab Amarinder Singh is annoyed by repeatedly calling to Delhi

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : कांग्रेस के लिए पंजाब में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं / ऐसे में एक मीडिया ग्रुप द्वारा छापी गई रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बात से काफी नाराज़ हैं कि उन्हें बार-बार दिल्ली बुलाकर कमेटी के सामने पेश होने को कह कर अपमानित किया जा रहा है, हालांकि वह अभी भी पार्टी अनुशासन के दायरे में रहते हुए ऐसा कर रहे हैं, लेकिन मीडिया के सूत्रों के मुताबिक बात आगे चलकर और भी बिगड़ सकती है /

.

.

वहीं सूत्रों के मुताबिक, नवजोत सिंह सिद्धू चाहते हैं कि उन्हें राज्य कांग्रेस इकाई का अध्यक्ष बनाया जाए. लेकिन सीएम कैप्टन किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं करना चाहते / सूत्रों के मुताबिक़ बार-बार दिल्ली बुलाकर कमेटी के सामने हाजरी करवाने से कैप्टन काफी नाराज़ हैं और अगर जल्दी हीं कोई फैसला नहीं हुआ और कैप्टन अमरिंदर सिंह को ऐसे हीं बार बार दिल्ली तलब करके अपमानित किया गया तो पंजाब में नए राजनीतिक समीकरण भी हो सकते हैं, यानी कैप्टन नई पार्टी भी बना सकते हैं /

.

.

सूत्रों के मुताबिक कैप्टन अमरिन्दर सिंह नवजोत सिद्धू के मीडिया को दिए बयानों से भी काफी आहत हैं और कमेटी के सामने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज़ करा सकते हैं / अब कांग्रेस नेतृत्व के सामने भी चुनौती बड़ी है / राहुल गांधी के करीबी सूत्रों के मुताबिक़ राहुल कैप्टन और कैप्टन अमरिंदर सिंह दोनों को साथ बिठाकर बीच का रास्ता निकाल पंजाब चुनाव में उतरना चाहते हैं, लेकिन दोनों इस बार अपने अपने रूख में नर्मी के मूड में नज़र नहीं आ रहे /

.

.

वहीं सूत्रों का कहना है कि इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू पर आम आदमी पार्टी डोरे डाल रही है तो दूसरी तरफ कैप्टन अमरिंदर सिंह के करीबी सूत्र कह रहे कि इस बार कैप्टन अलग रास्ता भी इख्तयार कर सकते हैं / ऐसे में बीते दिन पंजाब पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप पार्टी मुख्यमंत्री चेहरे के साथ जोकि एक सिख होगा को लेकर चुनाव लड़ेगी, ऐसे में आम जनता के साथ-साथ राजनीति के दिग्गज नेता सिद्धू की और इशारा करते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन आने वाले समय में कौन होगा पंजाब का मुख्यमंत्री चेहरा यह देखना बहुत ही दिलचप्स होगा /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

CM Punjab Amarinder Singh is annoyed by repeatedly calling to Delhi