PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

कनाडा, ब्रिटेन के बाद अब इस देश ने लगाया भारतीयों के प्रवेश पर प्रतिबंध,

corona increased the distance now italy has banned the entry of indians many

corona increased the distance now italy has banned the entry of indians many

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ दिल्ली : भारत में बढ़ते कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों ने दूसरे देशों को दूरी बनाने पर मजबूर कर दिया है / अब कई अन्य देशों के बाद इटली ने भी भारत से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है / भारत में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते इटली सरकार ने यह फैसला लिया है /

.

.

आपको बता दें कि इससे पहले भी ब्रिटेन, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, कनाडा जैसे देश भारतीयों पर ट्रैवल बैन लगा चुके हैं / इटली के स्वास्थ्य मंत्री रॉबर्टो स्परांजा ने ट्विटर पर बताया कि उन्होंने उन यात्रियों के इटली में आने पर रोक के आदेश को मंजूरी दी है, जो बीते 14 दिनों में भारत गए हों या फिर भारत से ही आ रहे हों / भारत इन दिनों कोरोना के गंभीर संकट से जूझ रहा है / खासतौर पर डबल म्यूटेंट के चलते भारत बुरी तरह से प्रभावित है /

.

.

हर दिन लगातार 3 लाख से ज्यादा केसों के चलते भारत में कोरोना से हाहाकार मचा है / हर दिन नए केसों का यह आंकड़ा पहली लहर के मुकाबले तीन गुना अधिक है / रविवार की ही बात करें तो भारत में लगातार चौथे दिन दुनिया में सबसे ज्यादा केस मिले हैं / इटली ने भारत से आने वाले यात्रियों पर बैन लगाया है, लेकिन अपने नागरिकों के लिए शर्तों के साथ छूट भी दी है / इसके लिए उन्हें यात्रा से पहले की कोरोना निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट दिखानी होगी / इसके अलावा पहुंचने के बाद एक बार फिर से उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा /

.

.

यही नहीं दोनों टेस्ट में निगेटिव पाए जाने के बाद भी उन्हें क्वारेंटाइन में जाना होगा / इसके अलावा जो इटली में ही हैं, लेकिन बीते 14 दिनों में कभी भारत गए थे, उन्हें भी टेस्ट से गुजरना होगा / इटली के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारत से आए नए कोरोना वैरिएंट का परीक्षण करने के लिए हमारे वैज्ञानिक काम कर रहे हैं / इस बीच सोमवार को बीते 24 घंटों में भारत में 3.54 लाख नए केस मिले हैं / इसके अलावा 2,806 लोगों की मौत हुई है /

.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

corona increased the distance now italy has banned the entry of indians many