PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

देश की पहली कोरोना वैक्सीन के ट्रायल को आगे आया यह अध्यापक, कहा देश पहले फिर जान,

country first corona vaccine trial on this person Hyderabad

country first corona vaccine trial on this person Hyderabad

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big न्यूज़ हैदराबाद : कोरोना वायरस से लड़ने के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक कंपनी मिलकर दवा तैयार की जिसे 15 अगस्त को लॉन्च करने का दावा किया जा रहा है / वहीं इस वैक्सीन का ह्यूमन ट्रायल जल्द होने जा रहा है, जिस शख्स पर इस वैक्सीन का सबसे पहले ट्रायल होगा, उसका नाम चिरंजीत धीबर बताया जा रहा है / चिरंजीत धीबर पेशे से स्कूल टीचर हैं / चिरंजीत पर यह ट्रायल भुवनेश्वर सेंटर में होगा /

.

चिरंजीत ने अपने फेसबुक पेज पर वैक्सीन ट्रायल की खबर की पुष्टि की है / चिरंजीत ने लिखा कि संघ की प्रेरणा से ही मैंने अपने शरीर को देश के लिए दान करने का विचार किया / चिरंजीत ने खुद ही वैक्सीन ट्रायल के लिए आवेदन किया था / रविवार को उनको ICMR केंद्र से फोन आया कि उनका चुनाव क्लीनिकल ट्रायल के लिए हो गया है /

.

उनको भुवनेश्वर आने के लिए बोला गया है / चिरंजीत RSS की अनुषांगिक संगठन अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की प्राथमिक इकाई के राज्यस्तरीय कमेटी में सदस्य हैं / चिरंजीत के माता-पिता इस ट्रायल के तैयार नहीं थे / उन्होंने इसका काफी विरोध किया लेकिन आखिरकार चिरंजीत ने उनको समझाया और कहा कि इस वक्त देश संकट में है और किसी न किसी को तो आगे आना होगा /

.

आपको यह भी बता दें कि देशभर के 12 संस्थानों को चुना गया है जहां टीके का क्लीनिकल ट्रायल होना है / इस वैक्सीन का ट्रायल उन्हीं लोगों पर होगा जो अपनी मर्जी से इसके लिए तैयार हुए हैं / वैक्सीन देे पर यह देखा जाएगा कि इसका कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा / ट्रायल सिर्फ 18 से 55 साल तक की उम्र के लोगों पर होगा /

.
.

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /

country first corona vaccine trial on this person Hyderabad

Latest News