PTB Big न्यूज़ अमृतसर : श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने 7.80 लाख रुपए का सोना जब्त किया है। यह सोना दुबई से एक यात्री लेकर लौटा था। पूछताछ में वह सोने के बारे में कोई भी संतोषजनक जवाब न दे पाया। इसके बाद उससे सोने की खरीद संबंधी दस्तावेज मांगे गए तो युवक वे भी नहीं दिखा पाया। इसके बाद सोना जब्त करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
श्री गुरु रामदास अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर दुबई से लौटे सुखदेव सिंह से कस्टम विभाग ने 150 ग्राम सोना बरामद किया है। फ्लाइट से निकलने के बाद जब सुखदेव सिंह इमिग्रेशन चैक प्वाइंट पर पहुंचा तो उसके बैग में सोने के गहने थे, जिनका वजन तकरीबन 150 ग्राम था। जब उससे इन गहनों की खरीद व इंपोर्ट ड्यूटी के बारे में पूछा गया तो वह कुछ भी बताने में असमर्थ था।
कस्टम अधिकारियों ने जब सुखदेव से गहनों की खरीद संबंधी डॉक्यूमेंट्स मांगे तो वह उनके बारे में भी कुछ बता नहीं पाया। सुखदेव को कस्टम विभाग ने डिटेन करके कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में सोने के गहनों का मूल्य तकरीबन 7.80 लाख रुपए आंका गया है।
कस्टम अधिकारियों का कहना है कि यात्री अगर अपने साथ सोना लाया है तो उसे बिक्री का टैक्स सहित बिल देखाने के लिए कहा जाता है। अगर वह यह दिखा देता है तो उसे जाने दिया जाता है। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो उससे सोने के मुताबिक टैक्स वसूला जाता है। पिछले माह भी तरनतारन का रहने वाला एक व्यक्ति लाखों का सोना लेकर आया था। वह भी डॉक्यूमेंट न दिखा पाया और विभाग ने सोना जक्त कर लिया था।








































