PTB News

Latest news
डॉ. की पर्ची के बिना नहीं ले सकेंगे अब आप खांसी की दवाई, सरकार ने लिया बड़ा फैसला अकाल तख्त के फैसले पर पंजाब के CM ने दी सफाई, कहा-उस वीडियो में नहीं हूं मैं, ओर क्या कुछ कहा NEET 2026 से पहले केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, देश की प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप पर लगा बैन अकाल तख्त ने सीएम को दिया गुरुदोषी-पंथ विरोधी करार, जत्थेदार ने कहा, शराब वाला वीडियो सही एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत

मांग पूरी ना होने पर पेट्रोल की बोतलें लेकर पानी की टंकी पर चढ़े किसान, कही बड़ी बात,

Farmers climbed on water tank with petrol bottles due to non-fulfillment of demand

PTB Big न्यूज़ धूरी : धूरी शुगर मिल की तरफ बकाया राशि को लेकर पिछले 7 दिनों से धरना लगाकर गन्ना उत्पादक किसान संघर्ष कर रहे थे परन्तु प्रशासन की तरफ से गन्नों की अदायगी के मामले में गन्ना मिल प्रबंधकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने के रोष में आज 3 किसान मुख्यमंत्री भगवंत मान के धूरी दफ्तर पर पानी वाली टैंकी पर पैट्रोल की बोतलें लेकर चढ़ गए।

गन्ना संघर्ष कमेटी के प्रधान हरजीत सिंह बुगरा ने कहा कि किसान पिछले सात दिनों से मुख्यमंत्री भगवंत मान के दफ्तर के आगे रोड जाम कर गन्ने की अदायगी को लेकर संघर्ष कर रहे हैं परन्तु प्रशासन इस तरफ ध्यान नहीं दे रहा। इससे दुखी होकर तीन गन्ना किसान मुख्यमंत्री के दफ्तर पानी वाली टैंकी पर पैट्रोल की बोतलें लेकर चढ़े हैं। यदि यह इन किसानों को कुछ हो गया तो प्रशासन और मिल प्रबंधक जिम्मेदार होंगे और ये किसान उतनी देर पानी वाली टैंकी पर रहेंगे जितनी देर गन्ना मिल किसानों की पूरी बकाया राशि उनके खातों में नहीं डालते।

मालेरकोटला से ‘आप’ विधायक जमील उल रहमान आज जब संगरूर आ रहे थे तो संगरूर-धूरी रोड पर गन्ना उत्पादक किसानों ने उनका घेराव कर सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। हरजीत सिंह बुगरा ने संघर्ष को वापस लेने से इंकार करते कहा कि यदि चीनी मिल ने पहले की तरह वायदा खिलाफी की तो गन्ना उत्पादक गांवों में लोकसभा हलका संगरूर की उपचुनाव के ‘आप’ उम्मीदवार को चुनाव प्रचार नहीं करने देंगे।