PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

भयानक सड़क हादसे में यात्रियों से भरी वैन खाई में गिरी, 22 लोगों की मौत, राहत व् बचाव कार्य जारी,

PTB Accident News पाकिस्तान : पाकिस्तान के पर्वतीय बलूचिस्तान प्रांत में बुधवार को एक यात्री वैन के सैकड़ों फुट गहरी खाई में गिरने से कम से कम 22 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने घटना पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने संवदेनाएं व्यक्त करते हुए अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव मदद उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

मिडिया रिपोर्ट के अनुसार, जोब राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही वैन किल्ला सैफुल्ला इलाके के पास खाई में गिर गई। उपायुक्त हाफिज मुहम्मद कासिम के हवाले से कहा गया कि वाहन अख्तरजई के पास एक पहाड़ी की चोटी से गिर गया। वैन में 23 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि इसमें 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 बच्चा जख्मी हुआ है। जानकारी के अनुसार, सभी के शवों को बरामद कर लिया गया है। एक बच्चा हादसे में जिंदा बचा है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अख्तरजई एक कबिलाई इलाका है जो झोब में 1,572 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।